कांकेर, 15 सितंबर । ग्रामीण इलाकों में इन दिनों वन्य प्राणी भालुओं का रात के समय रिहायशी बस्तियों में खुलेआम विचरण करना आम हो गया है। विशेषकर सरोना और नर्सरी पारा मुड़पार जैसे क्षेत्रों में भालू रात के वक्त गांवों के रिहायशी इलाकाें में प्रवेश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कांकेर वन मंडल या सरोना रेंज के अंतर्गत विभााग की कोई सक्रिय रेस्क्यू टीम मौजूद होती, तो समय पर सूचना मिलने पर इस खतरनाक भालुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा सकता था। परंतु वन विभाग की लचर कार्यशैली के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों के अनुसार ये भालू मंदिरों में स्थित शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले नारियल को तोड़कर खा रहे हैं और दूध या अन्य पेय पदार्थ भी गटक रहे हैं। इतना ही नहीं, खाने की तलाश में वे घरों के फाटकों और दरवाजों को तोड़कर अंदर तक घुसने लगे हैं, जिससे स्थानीय लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग और स्थानीय लोगों के बीच आपसी तालमेल का पूरी तरह अभाव है। वन ग्रामों में धड़ल्ले से इमारती लकड़ी की कटाई कर चिरान व्यापारियों को बेची जा रही है, और विभाग सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जाए, जंगलों को बचाया जाए और गांवों में आतंक का पर्याय बन चुके भालू को जल्द से जल्द रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर भेजा जाए, ताकि लोग सुरक्षित जीवन जी सकें।
इस बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीछे वनों का लगातार उजड़ना मुख्य कारण माना जा रहा है। वन ग्रामों के लोग पहाड़ों को काटकर खेत बना रहे हैं, बड़े-बड़े पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे हैं और जंगलों को समतल कर खेती कर रहे हैं। इसके चलते भालुओं के प्राकृतिक आवास नष्ट हो गए हैं और उनके हिस्से के फलदार वृक्ष भी कट चुके हैं, जिससे उन्हें जंगल में भोजन नहीं मिल रहा है। इसके अतिरिक्त, वन विभाग द्वारा जंगलों के चारों ओर तार का घेरा लगा दिए जाने के कारण भी वन्य पशुओं का मार्ग बाधित हुआ है और वे मजबूरन गांवों की ओर रुख कर रहे हैं।
Breaking News
- भारत की प्रगति में तकनीक की ताकत
- इंजीनियर दिवस पर महानायक को नमन
- राजौरी में एलईटी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 ओजीडब्लू गिरफ्तार, आईईडी बरामद
- कांकेर के सरोना में रात के समय रिहायशी बस्तियों में भालुओं का आतंक
- चीन के हैनान प्रांत में भारी बारिश के कारण 55 हजार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
- पैट कमिंस ने बताया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट हार का कारण, खराब तैयारी की बात को किया खारिज
- राहुल गांधी पर भाजपा का हमला, कहा- ‘मोहब्बत की दुकान’ में चल रहा है भ्रष्टाचार का कारोबार
- तृतीय नेशनल लोक अदालत में 307495 प्रकरण से अधिक मामले निपटाए गए
- स्वेच्छा से खिलौने दान कर आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के चेहरे पर मुस्कान लाएं जिलेवासी :-कलेक्टर
- नई फसल से खुशहाली की मंगलकामना
कांकेर के सरोना में रात के समय रिहायशी बस्तियों में भालुओं का आतंक







