राजौरी, 15 सितंबर l पीर पंजाल में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए राजौरी पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े कथित ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्लू) मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ज़ाकिर हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन निवासी कोटचरवाल टेरियाथ, राजौरी, मोहम्मद आज़म पुत्र अली बहादुर निवासी कोटचरवाल टेरियाथ राजौरी और मोहम्मद मुश्ताक पुत्र मोहम्मद इक़बाल निवासी उधन, राजौरी के तौर पर हुई है।
अधिकारियों ने कहा कि ये गिरफ्तारियां पीर पंजाल इलाके में सक्रिय एक आतंकी मॉड्यूल की जांच के दौरान की गईं। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपित कथित तौर पर आतंकवादियों को लॉजिस्टिकल सपोर्ट, सुरक्षित आवाजाही और ज़मीनी स्तर पर अन्य मदद मुहैया कराने में शामिल थे। जांच में यह भी पता चला कि उन्होंने कथित तौर पर गाइड के तौर पर काम किया और कश्मीर घाटी की ओर आतंकवादी समूहों की आवाजाही में मदद की। साथ ही नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमले समेत कई हाई-प्रोफाइल हमलों में ज़मीनी मदद भी दी।
जांच के दौरान एक आरोपित की जानकारी पर एक आईईडी भी बरामद किया गया। शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि कथित तौर पर एक आतंकवादी समूह के सदस्यों ने यह डिवाइस को सुरक्षित रखने और किसी लक्षित हमले में संभावित इस्तेमाल के लिए आरोपियों को सौंपा था।
पुलिस ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने अन्य सहयोगियों की पहचान करने और उनकी संलिप्तता के पूरे दायरे का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
Breaking News
- भारत की प्रगति में तकनीक की ताकत
- इंजीनियर दिवस पर महानायक को नमन
- राजौरी में एलईटी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 ओजीडब्लू गिरफ्तार, आईईडी बरामद
- कांकेर के सरोना में रात के समय रिहायशी बस्तियों में भालुओं का आतंक
- चीन के हैनान प्रांत में भारी बारिश के कारण 55 हजार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
- पैट कमिंस ने बताया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट हार का कारण, खराब तैयारी की बात को किया खारिज
- राहुल गांधी पर भाजपा का हमला, कहा- ‘मोहब्बत की दुकान’ में चल रहा है भ्रष्टाचार का कारोबार
- तृतीय नेशनल लोक अदालत में 307495 प्रकरण से अधिक मामले निपटाए गए
- स्वेच्छा से खिलौने दान कर आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के चेहरे पर मुस्कान लाएं जिलेवासी :-कलेक्टर
- नई फसल से खुशहाली की मंगलकामना
राजौरी में एलईटी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 ओजीडब्लू गिरफ्तार, आईईडी बरामद







