बीजापुर, 17 सितंबर जिले के ग्राम पंचायत कड़ेनार की युवा समिति वॉली-बॉल क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वॉली-बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरूवार काे पूर्व मंत्री एवं वॉलीबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश गागड़ा ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला डीआरजी बीजापुर एवं कड़ेनार की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कड़ेनार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
इस अवसर पर महेश गागड़ा ने विजेता टीम सहित सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल भावना के लिए बधाई दी तथा प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं ओते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति रुचि बढ़ाने का कार्य करती हैं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष घासीराम नाग, जिला उपाध्यक्ष राजू कलमू, जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा, मंडल अध्यक्ष अशोक राव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिहर साहनी ग्राम के सरपंच, युवा मोर्चा के साथी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
Breaking News
- श्री राम गंभीर कस्तूरी लाल अब्बी ग्रुप आफ कॉलेजेज की जांच के आदेश
- एन. चंद्रशेखरन बने रहेंगे टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष, बोर्ड ने दी मंजूरी
- स्टीमहाउस इंडिया ने मजबूत लिस्टिंग से किया खुश, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
- फ्लैट लिस्टिंग के बाद लुढ़के एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयर, आईपीओ निवेशकों को लगा चूना
- होर्मुज़ जलडमरूमध्य में शिपिंग में रुकावट से दुनिया भर में उर्वरक की कमी
- मां सीता के रोल में अंजलि अरोड़ा, ट्रेलर पर भड़के लोग
- महासमुंद जिले में जब्त रेत की नीलामी से राज्य सरकार को मिला सात करोड़ राजस्व
- लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
- सूर्य देवता के आशीर्वाद से मिल रही मुफ्त बिजली, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से 2,031 घर रोशन
- सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री साय
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कड़ेनार में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ







