लंबे समय से चर्चा में बनी पौराणिक फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में एक साथ रिलीज किया है। फिल्म में अंजलि अरोड़ा माता सीता, देव शर्मा भगवान राम और रजनीश दुग्गल रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्रेम, भक्ति, गरिमा और धर्म को केंद्र में रखते हुए भगवान राम की जीवन यात्रा को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करती है।
ट्रेलर में राम और सीता के वनवास से लेकर रावण के आगमन और सीता हरण तक की घटनाओं की झलक दिखाई गई है। फिल्म में पौराणिक प्रसंगों को भव्य दृश्यों और भावनात्मक अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है। हालांकि, ट्रेलर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं। खासतौर पर अंजलि अरोड़ा को सीता के किरदार में देखने के बाद कुछ उपयोगकर्ताओं ने नाराजगी जताई है।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ट्रेलर और कलाकारों के चयन को लेकर आलोचनात्मक प्रतिक्रियाएं दीं। एक उपयोगकर्ता ने लिखा कि वह फिल्म देखने के लिए पैसे मिलने पर भी इसे नहीं देखेगा, जबकि दूसरे ने ट्रेलर देखने के बाद निराशा जताई। हालांकि, सोशल मीडिया की ये प्रतिक्रियाएं दर्शकों की व्यक्तिगत राय हैं। फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Breaking News
- प्रधानमंत्री आवास ने किया, जगदीष का सपना साकार
- ’हर माह मिलने वाली एक हजार रुपए की राशि से घर की छोटी जरूरतें हो रहीं पूरी, बच्चों की पढ़ाई में भी मिल रही मदद’
- महतारी वंदन से संगीता के घर में बढ़ा भरोसा, बच्चों की पढ़ाई हुई आसान’
- हर घर का एक दीप बने जनभागीदारी की पहचान- प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम’
- असंगठित क्षेत्र के रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा खरीदी के लिए अब 50 हजार के स्थान पर एक लाख रुपए की मिलेगी सहायता
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को राजनाथ सिंह ने बताया सेवा और नेतृत्व की यात्रा
- श्री राम गंभीर कस्तूरी लाल अब्बी ग्रुप आफ कॉलेजेज की जांच के आदेश
- एन. चंद्रशेखरन बने रहेंगे टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष, बोर्ड ने दी मंजूरी
- स्टीमहाउस इंडिया ने मजबूत लिस्टिंग से किया खुश, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
- फ्लैट लिस्टिंग के बाद लुढ़के एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयर, आईपीओ निवेशकों को लगा चूना
मां सीता के रोल में अंजलि अरोड़ा, ट्रेलर पर भड़के लोग







