नई दिल्ली, 29 सितंबर ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने और ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी होने की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में गिरावट का रुख बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 347.11 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 51,481.51 अंक के स्तर पर आ गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.77 प्रतिशत टूट कर 7,683.69 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 248.34 अंक यानी 0.92 प्रतिशत फिसल कर 26,820.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,413.25 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,684.88 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.13 प्रतिशत लुढ़क कर 25,374.42 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स सत्र के अंत में हुई खरीदारी के कारण 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 8,078.48 अंक के स्तर पर बंद होने में सफल रहा।
एशियाई बाजार में आज कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में नजर आ रहा है। एशियाई बाजार में इकलौता शंघाई कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.08 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 3,826.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 129.50 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,695 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.50 प्रतिशत फिसल कर 1,594.42 अंक के स्तर पर आ गया है। निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 754.62 अंक यानी 1.15 प्रतिशत लुढ़क कर 65,123 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
हैंग सेंग इंडेक्स पर भी आज लगातार दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 215.51 अंक यानी 0.87 प्रतिशत टूट कर 24,427 अंक के स्तर पर तक आ गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.81 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,833.67 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 319.55 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,705.05 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.38 प्रतिशत फिसल कर 6,124.42 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.16 प्रतिशत लुढ़क कर 5,713.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
Breaking News
- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें:मुख्यमंत्री साय
- ग्लोबल वार्मिंग के कारण आर्कटिक में साल 2015 से अबतक 15 से अधिक नए द्वीपों की खोज
- एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य
- अमिताभ बच्चन की नौकरी खतरे में? KBC 18 के हॉटसीट पर बैठा ऐसा खिलाड़ी, बिग बी को कहना पड़ा मुझे तो आपसे बहुत.
- जुबिन नौटियाल बने पिता
- मुख्यमंत्री साय आज यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे, युवा विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से करेंगे संवाद
- बुखार के बाद गले में इंफेक्शन, खांसी और खराश है, राहत पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
- एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने इस मामले पर टिप्पणी करने से परहेज किया, जबकि एआई तकनीक के दिग्गज ट्रंप के साथ महत्वपूर्ण बैठक के लिए वाशिंगटन डीसी पहुंचे।
- सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक
- ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव







