नई दिल्ली, 25 सितंबर । केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के तंबाकू उत्पादक किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने फसल सत्र 2025-26 के लिए पंजीकृत और गैर-पंजीकृत किसानों के अतिरिक्त 'फ्लू-क्योर्ड वर्जीनिया तंबाकू' को तंबाकू बोर्ड से अधिकृत नीलामी मंचों पर बेचने की अनुमति दे दी है।
वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार इस कदम के बाद पंजीकृत किसान अपने अतिरिक्त तंबाकू और गैर-पंजीकृत किसान अनधिकृत तंबाकू को तंबाकू बोर्ड से मान्यता प्राप्त नीलामी मंचों पर बेच सकेंगे। फ्लू-क्योर्ड ऐसा तंबाकू होता है, जिसे धातु के पाइपों (फ्लू) के जरिए पहुंचाई गई गर्मी का उपयोग करके विशेष, धुआं-मुक्त भट्टियों में सुखाया जाता है।
मंत्रालय की ओर से 24 सितंबर को जारी इस अधिसूचना के अनुसार केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में फसल सत्र 2025-2026 के दौरान तंबाकू नीलामी के लिए तंबाकू बोर्ड अधिनियम के एक प्रावधान के क्रियान्वयन में ढील दी है।
वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव नितिन कुमार यादव के नेतृत्व में एक दल ने जुलाई में इस तंबाकू के मौजूदा बाजार हालातों की समीक्षा के लिए आंध्र प्रदेश का दौरा किया था।
Breaking News
- यामी गौतम की 'नई नवेली' का पहला गाना 'भाभी तबाही' रिलीज
- ब्लेज़र से प्राप्त नए एक्स-रे सुराग सक्रिय आकाशगंगाओं की ऊर्जा प्राप्ति के तरीके पर प्रकाश डालते हैं।
- कोरिया : ’सेवा की कहानी’ : ’प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से ज्योत्सना श्रीवास्तव के घर का बिजली बिल हुआ बहुत कम’
- कोरिया : ’सेवा की कहानी’ : सावित्री राजवाड़े हुईं आत्मनिर्भर, आर्थिक स्वावलंबन का आत्मविश्वास झलक रहा
- शहीद मिंधू कुंभकार की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जंगल सत्याग्रह के बलिदान को किया याद
- आंध्र प्रदेश में फसल सीजन 2025-26 के लिए अतिरिक्त तंबाकू बिक्री को मंजूरी
- दीनदयाल उपाध्याय जयंती: राष्ट्रसेवा को समर्पित जीवन
- आस्था के रंग में रंगा गणेश विसर्जन
- भारत के पास ‘तर्क की शक्ति’ के साथ ‘शक्ति का तर्क’ भी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- भारतीय शेयर बाजार की मामूली बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 96 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,084 पर
आंध्र प्रदेश में फसल सीजन 2025-26 के लिए अतिरिक्त तंबाकू बिक्री को मंजूरी







