Breaking News

बलरामपुर के कन्हर नदी में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया


छत्तीसगढ़ 05 October 2026
post

बलरामपुर के कन्हर नदी में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया

बलरामपुर, 05 अक्टूबर । बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में रविवार देर शाम कन्हर नदी पार करने के दौरान एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों ने उसे नदी में फंसा देखा तो तत्काल रामानुजगंज पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला।

नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए रामानुजगंज के सौ बिस्तर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, झारखंड के भंडरिया निवासी 25 वर्षीय मनोज मांझी रविवार को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पुरानडीह स्थित अपने रिश्तेदार के घर आया था। वह झारखंड के गोदरमाना में लगने वाले साप्ताहिक बाजार गया था। देर शाम बाजार से लौटते समय उसने पुल के बजाय शॉर्टकट रास्ता अपनाया और कन्हर नदी के एनीकट से नदी पार करने लगा।

एनीकट से नदी पार करते समय अचानक मनोज का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। तेज बहाव के कारण वह बहने लगा। कुछ दूरी तक बहने के बाद वह एक पत्थर पर फंस गया। इसके बाद उसने बचाने के लिए लगातार आवाज लगाई। स्थानीय लोगों ने उसकी आवाज सुनी और उसे नदी में फंसा देखकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल और स्थानीय ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। रात होने के बावजूद पुलिस और ग्रामीणों ने बचाव अभियान शुरू किया। टीम नदी में उतरी और काफी मशक्कत के बाद पत्थर पर फंसे मनोज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू के बाद पुलिस मनोज मांझी को रामानुजगंज के सौ बिस्तर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान झारखंड के भंडरिया निवासी मनोज मांझी के रूप में हुई है। वह पुरानडीह में अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था।

नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि मनोज नदी में बहने के बाद पत्थर पर फंस गया था और लगातार बचाने के लिए आवाज लगा रहा था। स्थानीय लोगों ने उसकी आवाज सुनकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी के नेतृत्व में पुलिस और स्थानीय लोगों ने रात में कड़ी मशक्कत कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

You might also like!


RAIPUR WEATHER