नई दिल्ली, 11 अक्टूबर शारदीय नवरात्रि का आरंभ आज हो रहा है। हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि शुरू होते हैं। इन दिनों में मां दुर्गा और उनके नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा करने का विधान है।
आज पहले दिन माता के आगमन पर उनका स्वागत किया जाएगा। कलश स्थापना के साथ मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना होगी। व्रत रखने के साथ हर दिन मंत्र, आरती और चालीसा का पाठ किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि पर मां दुर्गा की चालीसा का पाठ करने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
शास्त्रों में प्रातःकाल में देवी आह्वान और घटस्थापना का विधान है। आज चित्रा नक्षत्र रात्रि 10:32 बजे तक और वैधृति योग रात्रि 09:05 बजे तक रहेगा।
शास्त्रों के अनुसार, चित्रा नक्षत्र के शुरुआती दो चरणों को छोड़कर अर्थात अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना श्रेष्ठ मानी गई है।
Breaking News
- सिंगुलैरिटी और फेरम इनक्यूबेटर्स ने राष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता जीती, और जिनेवा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- सीजेपी के तीनाें नेताओं काे मजिस्ट्रेट ने दिया रिहा करने का आदेश
- पितृ पक्ष केवल अनुष्ठान नहीं कृतज्ञता का पर्व : संत राजीवलोचनदास
- भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन की जर्सी का अनावरण, 25 नवंबर से बेंगलुरु में होंगे 127 मुकाबले
- आँगन मिलन सेवा उत्सव में पोषण, स्वास्थ्य तथा बच्चों की उचित देखभाल के प्रति किया गया जागरूक
- मृणाल ठाकुर ने भाई मंदार को बताया अपना ‘पहला बच्चा’
- कॉकपिट में हमला, फिर भी नहीं मानी हार! भारतीय पायलट को इजरायल करेगा सम्मानित
- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन से रूस के साथ शांति समझौते पर बातचीत करने के लिए नए राष्ट्रपति का चुनाव करने का आग्रह किया।
- नवदुर्गा के नौ स्वरूपों में छिपा जीवन का संदेश, शक्ति और साधना का पर्व है दुर्गा पूजा
- विंध्याचल नवरात्रि मेले में 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री
शारदीय नवरात्रि शुरू, नौ दिन होगी मां दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा







