नई दिल्ली, 11 अक्टूबर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के लिए दिल्ली आ रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तीन नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत इसके लीगल हेड रत्ना सिंह को रिहा कर दिया गया है। दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के स्पेशल एक्जीक्युटिव मजिस्ट्रेट ने रिहा करने का आदेश दिया।
स्पेशल एक्जीक्युटिव मजिस्ट्रेट ने इन्हें एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया। सीजेपी के तीन नेताओं दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को 10 अक्टूबर को फ्लाइट से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 126 और 170 के तहत गिरफ्तार किया था। रत्ना सिंह को भी 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के लिए निकलते समय उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया था।
बता दें कि, वोट चोरी के मामले पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर काकरोच जनता पार्टी समेत कई छात्र युवा संगठनों और राजनीतिक दलों ने जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसी प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए सीजेपी के नेता दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए उन्हें एहतियातन गिरफ्तार कर लिया था।
Breaking News
- सिंगुलैरिटी और फेरम इनक्यूबेटर्स ने राष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता जीती, और जिनेवा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- सीजेपी के तीनाें नेताओं काे मजिस्ट्रेट ने दिया रिहा करने का आदेश
- पितृ पक्ष केवल अनुष्ठान नहीं कृतज्ञता का पर्व : संत राजीवलोचनदास
- भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन की जर्सी का अनावरण, 25 नवंबर से बेंगलुरु में होंगे 127 मुकाबले
- आँगन मिलन सेवा उत्सव में पोषण, स्वास्थ्य तथा बच्चों की उचित देखभाल के प्रति किया गया जागरूक
- मृणाल ठाकुर ने भाई मंदार को बताया अपना ‘पहला बच्चा’
- कॉकपिट में हमला, फिर भी नहीं मानी हार! भारतीय पायलट को इजरायल करेगा सम्मानित
- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन से रूस के साथ शांति समझौते पर बातचीत करने के लिए नए राष्ट्रपति का चुनाव करने का आग्रह किया।
- नवदुर्गा के नौ स्वरूपों में छिपा जीवन का संदेश, शक्ति और साधना का पर्व है दुर्गा पूजा
- विंध्याचल नवरात्रि मेले में 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री
सीजेपी के तीनाें नेताओं काे मजिस्ट्रेट ने दिया रिहा करने का आदेश







