मुंबई, 19 अक्टूबर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि फिल्म अभिनेता टाइगर श्राफ पर हुई फायरिंग मामले की पुलिस गहन छानबीन कर रही है। इस मामले में आरोपितों और उनके आकाओं का पता चल गया है। किसी भी आरोपित को बक्शा नहीं जाएगा।
इस दौरान आज सुबह उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे टाइगर श्रॉफ के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की । शिंदे ने फायरिंग की घटना की निंदा की और इसे "बेहद चिंताजनक" बताया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर और टाइगर श्रॉफ दोनों से बात की है। शिंदे ने बताया कि पुलिस ने दोषियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शहर में डर फैलाने की कोशिश करने वाले गिरोहों को बर्दाश्त नहीं करेगी।
जुहू के पुष्पा पार्क के पास रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने उनकी कार पर फायरिंग की थी। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की थी कि टाइगर सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है। हालांकि, सोमवार की रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें बारूद और कांच के टुकड़ों से मामूली चोटें आईं, जबकि इस घटना में उनका ड्राइवर भी घायल हो गया। नानावटी अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, टाइगर के ड्राइवर के बाएं हाथ में गोली लगी है और उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। अभिनेता को मामूली खरोंचें आईं थीं, जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जुहू पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। हिंदी में लिखी इस पोस्ट में कहा गया है, "हमने उसे फोन करके समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं समझा। इसलिए आज हमने उसे अच्छे से समझा दिया।" पंडित ने चेतावनी दी है कि जब तक कलाकार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ काम करना बंद नहीं कर देते, तब तक हमले जारी रहेंगे। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो भी हमारी बात नहीं मानेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसी का होगा। इंतजार करें और देखें।"
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हमला करने वाले डरपोक हैं और कहीं और छिपकर हमला कर रहे हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस केंद्र से बातचीत कर आरोपित कहीं भी बैठे होंगे, उन पर कार्रवाई करेगी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले में पुलिस को सब कुछ पता चल गया है और पुलिस बहुत जल्द आरोपितों को गिरफ्त में लेगी।
Breaking News
- ओआईसी की बैठक में देश विरोधी संदर्भों को भारत ने किया खारिज, कहा- पाकिस्तान ने अपने एजेंडे के लिए संगठन का दुरुपयोग किया
- संघर्ष के मैदान में अंत तक मुकाबला करना ही असली जीत है: आरशी गुप्ता
- कोरबा के लाल मैदान में होगा 120 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, आसमानी आतिशबाजी जगमगाएगा मैदान
- रोज 1 मौसंबी खाने से क्या फायदे मिलते हैं?
- कोरबा में एसईसीएल कॉलोनी के मकान में लाखों की चोरी, नौकरानी के भरोसे था घर
- 'आरएपीओ23' से तेलुगु फिल्मों में डेब्यू करेंगे रितेश देशमुख
- कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा
- शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में कमजोरी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- महानवमी: नारी शक्ति और सम्मान का प्रतीक
- एशियाई पैरा खेल: मोना अग्रवाल को स्वर्ण, अवनि लेखरा ने जीता रजत
अभिनेता टाइगर श्राफ पर फायरिंग करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा: फडणवीस







