मौसंबी जूस पीने में लोग इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। मौसंबी का जूस पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है। वजन घटाने में भी मौसंबी काफी फायदेमंद है। इसमें फाइबर की मात्रा काफी होती है। अच्छे नतीजे के लिए सुबह नाश्ते में शहद के साथ मौसंबी खाना फायदेमंद माना गया है।
दांतों के दर्द में भी मौसंबी फायदा करती है। इसके लिए आप मौसंबी का छिलका इस्तेमाल कर सकते हैं। मौसंबी के छिलके को पीसकर पेस्ट बना लें और दांत में जहां पर दर्द हो रहा है, वहां इसे लगा लें। इससे दांत के दर्द में काफी आराम मिलता है।
खराब पानी और खाने से हैजा की बीमारी हो जाती है। ये बीमारी आंत में संक्रमण होने की वजह से होती है। मौसंबी का रस हैजा को ठीक करता है। इसके लिए 50-100 मिलीग्राम मौसंबी फल के रस का सेवन करें। इससे पित्त की समस्या, उलटी, दस्त ठीक होती है।
खाने में बदलाव होने से या मसालेदार खाना खाने से कई बार दस्त की समस्या हो जाती है। दस्त होने पर 50-100 मिली मौसंबी के रस में सौंफ का चूर्ण और शक्कर मिलाकर सेवन करें। इससे दस्त और बुखार में आराम मिलता है। दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में मौसंबी का जूस फायदा करता है।
अगर आपको पेशाब करते समय दर्द, जलन या पेशाब रुक-रुक कर आने जैसी समस्याएं होती हैं तो इसके लिए मौसंबी का रस पीएं। पेशाब की समस्या में 50-100 मिली मौसंबी का रस पीएं। इससे शरीर को काफी आराम मिलेगा।







