Breaking News

श्रीरामलला दर्शन के लिए कोरिया जिले के 108 श्रद्धालु रवाना’


शहर 27 October 2026
post

श्रीरामलला दर्शन के लिए कोरिया जिले के 108 श्रद्धालु रवाना’

कोरिया । श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या धाम की यात्रा के लिए कोरिया जिले के 108 श्रद्धालुओं को मंगलवार को बैकुंठपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया। इनमें 58 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, रायपुर के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में दर्शनार्थियों को बसों के माध्यम से अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। वहां से श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा करेंगे।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस अवसर पर योजना के नोडल अधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग के उप संचालक भी उपस्थित रहे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER