Breaking News

इजराइल में 42 प्रतिशत मतों की गिनती पूरी, नेतन्याहू गुट को बढ़त


विदेश 28 October 2026
post

इजराइल में 42 प्रतिशत मतों की गिनती पूरी, नेतन्याहू गुट को बढ़त

यरुशलम (इजराइल), 28 अक्टूबर। देश में 42 प्रतिशत मतों की गणना के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी प्रतिद्वंद्वी पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजेनकोट आइसेनकोट की पार्टी यशार से आगे है। प्रधानमंत्री के गुट को विपक्ष पर 57-47 की बढ़त हासिल है। यह जानकारी केंद्रीय चुनाव समिति ने दी।

द टाइम्स ऑफ इजराइल और द यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय चुनाव समिति ने बताया कि नेसेट (संसद) के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में लगभग 56.9 लाख लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया है। 'अक्टूबर काउंसिल' ने बनने वाली नई सरकार से कार्यकाल के पहले दिन ही नरसंहार की जांच के लिए एक 'राज्य जांच आयोग' (स्टेट कमीशन ऑफ इन्क्वायरी) गठित करने की मांग की है।

सुबह 5:58 बजे तक 41.9% वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। केंद्रीय चुनाव समिति ने बताया कि नेतन्याहू समर्थक गुट को 57 सीटें और नेतन्याहू विरोधी गुट को 47 सीटें मिली हैं। बाकी 16 सीटें अन्य दलों के खातों में गई हैं। समिति ने कहा कि मतगणना चल रही है। नतीजों में बदलाव संभव है। सैनिकों सहित उन लोगों के वोट जो दोहरे लिफाफों (डबल एनवेलप) में डाले गए थे, उनकी गिनती बाद में की जाएगी।

ट्रंप ने कहा, 'मेरे समर्थन का मिला फायदा'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि इजराइली संसद (नेसेट) के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को उनके समर्थन (एंडोर्समेंट) से काफी फायदा मिला। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "जब मैंने नेतन्याहू का समर्थन किया, तो पूरा माहौल ही बदल गया।"

You might also like!


RAIPUR WEATHER