Breaking News

जतिन कुमार नायक ने इरेडा के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला


व्यापार 31 October 2026
post

जतिन कुमार नायक ने इरेडा के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर  जतिन कुमार नायक ने भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार संभाल लिया है।

कंपनी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि जतिन कुमार नायक ने 31 अक्टूबर को भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया है।

जतिन कुमार नायक इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आरईसी लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे। नायक को तीन दशक से अधिक का व्यापक और विविध अनुभव है। वह आरईसी की अनुषंगी कंपनी आरईसी ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स कंपनी लिमिटेड में मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

नायक ने अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने एनएचपीसी, हिंदुस्तान कॉपर, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) और नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड में भी काम किया है। उनका अनुभव बिजली क्षेत्र के साथ-साथ खनन एवं धातु जैसे संसाधन-आधारित उद्योगों में भी रहा है।

उल्लेखनीय है कि नायक ने ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित उत्कल विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER