नई दिल्ली, 01 नवंबर चांदनी चौक से भाजपा सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इंडिया गठबंधन की रैली में आने वाले लोग दिल्ली के बाजारों में खरीदारी भी करेंगे और इससे व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा।
रविवार को जारी एक वीडियो में प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि इस तरह के बयान देकर राहुल गांधी ने दिल्ली के व्यापारियों का मजाक बनाया है। दिल्ली के बाजारों को उपभोक्ता और ग्राहक चाहिए, राजनीतिक भीड़ नहीं। राहुल गांधी की यह टिप्पणी दिल्ली के व्यापारी समुदाय के साथ क्रूर मजाक से कम नहीं है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग की आजीविका कोई राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं है, जहां पहले बाजारों के कारोबार को प्रभावित किया जाए और फिर यह कह दिया जाए कि रैली में आने वाली भीड़ खरीदारी करके नुकसान की भरपाई कर देगी। रैली में शामिल होने वाला व्यक्ति राजनीतिक उद्देश्य से आता है, खरीदारी करने के लिए नहीं।
खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली के व्यापारियों के हितों को राजनीतिक बयानबाजी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। बाजारों की वास्तविक जरूरत ग्राहकों की नियमित आवाजाही और सुचारु व्यापारिक गतिविधियां हैं।
Breaking News
- बांग्लादेश में रिटायर्ड मेजर खंडाकर अब्दुल हाफिज गिरफ्तार
- दिल्ली के बाजारों को ग्राहक चाहिए, राजनीतिक भीड़ नहीं, राहुल गांधी का बयान व्यापारियों के साथ क्रूर मजाक: प्रवीण खंडेलवाल
- त्योहारों के बीच महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम
- योगेश्वर दत्त: ओलंपिक में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय पहलवान, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी बढ़ाया देश का मान
- ब्रिटिश संसद में उठा पाकिस्तान के हिंदुओं का मुद्दा विदेश मंत्रालय से बयान की मांग
- केरलम ने देश के इतिहास में हमेशा अहम जगह बनाई है: स्थापना दिवस पर PM मोदी
- समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ आचार्य नरेंद्र देव
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अन्नदाता के सम्मान से बदल रहा छत्तीसगढ़ का कृषि परिदृश्य
- अखंड भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल
- भाजपा के चुनाव प्रभारी ने कोंटा नगर पंचायत के 15 वार्डों में समीक्षा बैठक ली
दिल्ली के बाजारों को ग्राहक चाहिए, राजनीतिक भीड़ नहीं, राहुल गांधी का बयान व्यापारियों के साथ क्रूर मजाक: प्रवीण खंडेलवाल







