टेलीविजन
अभिनेत्री हिना खान और प्रोड्यूसर राजन शाही ने लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
में साथ काम किया था। सालों के मनमुटाव और दूरियों की खबरों के बाद,
दोनों एक दीपावली पार्टी में साथ में पोज देते हुए दिखाई दिए। राजन
शाही की बेटी इशिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें हिना खान और राजन शाही बाकी लोगों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे
हैं। इस अनपेक्षित मुलाकात ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है, कई लोग सोच रहे हैं कि क्या यह सालों के कथित मनमुटाव के बाद उनके रिश्ते
में सुधार का संकेत है। अमिताभ बच्चन का छिपा हुआ टैलेंट आया सामने,
रणबीर कपूर ने बताया घर का राज ज़्यादा जानें ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट
समाचार पत्र सदस्यता अखबार पढ़ें कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में हैरानी जताई,
तो कुछ ने दोनों को साथ देखकर खुशी जाहिर की। यह मुलाकात हिना खान
के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बाहर
होने के लगभग एक दशक बाद हुई है। दरअसल, हिना खान ने राजन
शाही के मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'अक्षरा' का मुख्य किरदार
निभाया था और वह इस शो से आठ साल तक जुड़ी रहीं। शो से बाहर होने के बाद हिना खान
ने इंटरव्यू में बताया था कि वह आगे बढ़ना चाहती थीं, जिस
वजह से वह शो से अलग हो गईं। - रणवीर सिंह के परिवार में छाया
मातम, दिवाली पर नाना का निधन इस बीच, हिना
ने यह भी स्वीकार किया था कि शो से उनका जाना पूरी तरह से सकारात्मक माहौल में
नहीं हुआ था। 2024 में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि
उन्होंने मेकर्स का सम्मान किया, भले ही उनका जाना
"अच्छे नोट" पर नहीं हुआ था। वहीं, राजन शाही ने
एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि हिना खान शो की स्क्रिप्ट में काफी दखल देती
थीं, जिससे सेट पर परेशानी होती थी। राजन शाही के मुताबिक,
एक बार हिना खान ने शिवांगी जोशी (नायरा) के किरदार के समर्थन में
कुछ डायलॉग्स बोलने से साफ इनकार कर दिया था। इसी विवाद के चलते राजन शाही ने हिना
खान का अनुबंध समाप्त कर दिया था और उन्हें सेट छोड़ने के लिए कहा था।
Breaking News
- रायपुर : विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
- आदिवासी परिवारों तक पहुंचेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं
- कोरिया : ’खेतों में कटाई की रफ्तार, केंद्रों में खरीदी की तैयारी’
- प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली में भारत कृषि सम्मेलन 2026 को संबोधित करेंगे
- भारत ने वीज़ा कैटेगरी 13 से घटाकर 9 कर दी; एप्लीकेशन फॉर्म की जगहें 70% तक कम कर दी गईं
- IMD ने J&K में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया
- पाकिस्तान की असेंबली में सदस्यों को सरकार, न्यायपालिका, सशस्त्र बलों के खिलाफ बोलने की अनुमति नहीं दी जाएगीः स्पीकर
- भोटेकोशी बाढ़ के बाद फिर गुलजार होने लगा गोसाईंकुंड, घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज! कीमतों में बड़ी गिरावट
- भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार रहेगी मजबूत, FY28 में 7.5% GDP ग्रोथ का अनुमान: बैंक ऑफ अमेरिका
ये रिश्ता...' के बाद पहली बार साथ आए हिना खान और राजन शाही, फैंस हुए हैरान







