Breaking News

भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा


देश 18 November 2026
post

भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा है कि भारत एक आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की खामियां इसकी प्रमुख वजह हैं। राहुल गांधी ने यह बात अमेरिका दौरे के दौरान न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। उनके बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें 'भारत विरोधी प्रोपेगेंडा का नेता' करार दिया।

ANI के मुताबिक, कार्यक्रम में भारत के युवाओं से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सीधी बात यह है कि भारत आर्थिक तबाही के मुहाने पर बैठा है। यही हकीकत है। कोई इसे नजरअंदाज कर सकता है, मीडिया भी इस पर पर्दा डाल सकता है, लेकिन भारत में बेरोजगारी की बड़ी समस्या है। हमारी शिक्षा व्यवस्था भी गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं का एक वर्ग मौजूदा हालात से निराश है। इनमें मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले और औपचारिक शिक्षा हासिल करने वाले युवा भी शामिल है, लेकिन अपने भविष्य को लेकर कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि हम इस पर अध्ययन कर रहे है और युवाओं की परेशानी की एक अहम वजह सामने आई है। युवा अपने लिए भविष्य की संभावनाएं नहीं देख पा रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं और उनके माता-पिता के बीच करियर और रोजगार को लेकर सोच का अंतर बढ़ रहा है। नई पीढ़ी अब अपने माता-पिता के अनुभवों और उनकी सलाह पर भी सवाल उठा रही है।

उन्होंने कहा कि युवा अपने माता-पिता से कह रहे हैं कि आपने जो रास्ता अपनाया, वह आज के दौर में काम नहीं करता। जब आपके पास खुद नौकरी नहीं है और आप सफल नहीं हैं, तो हमें वही करने की सलाह कैसे दे सकते हैं। राहुल के मुताबिक, रोजगार के सीमित अवसर और शिक्षा व्यवस्था को लेकर युवाओं की चिंता देश के सामने बड़ी चुनौती है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER