Breaking News

रावण बना 'मसीहा' और राम-लक्ष्मण भागे? Ramayana में कहानी बदलने पर भारी बवाल, उठी Boycott की मांग


मनोरंजन 18 November 2026
post

रावण बना 'मसीहा' और राम-लक्ष्मण भागे? Ramayana में कहानी बदलने पर भारी बवाल, उठी Boycott की मांग

बॉलीवुड के गलियारों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक जिस 'रामायण' का डंका बज रहा था, अब उसी पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर नितेश तिवारी की 'रामायण' रिलीज के बाद भारी विवादों में घिर गई है. क्या किसी ने सोचा था कि जिस रावण ने सीता हरण किया, उसे पर्दे पर 'गरीबों का मसीहा' दिखाया जाएगा? या फिर भगवान राम और लक्ष्मण को रावण की सेना से भागते हुए दिखाया जाएगा

जी हां, हिंदू संगठनों ने फिल्म पर ऐसे ही कुछ बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि मेकर्स ने क्रिएटिव फ्रीडम के नाम पर वाल्मीकि रामायण की मूल कहानी से बुरी तरह छेड़छाड़ की है और रावण का महिमामंडन किया है. बवाल इतना बढ़ चुका है कि अब फिल्म के बहिष्कार की मांग उठने लगी है.  साथ ही फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी विरोध की चेतावनी दी है

दरअसल, 17 नवंबर को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें कई हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने फिल्म के कुछ सीन्स पर सवाल उठाए. हिंदू जनजागृति समिति के सुनील घनवट ने आरोप लगाया कि फिल्म वालों ने क्रिएटिव फ्रीडम के नाम पर रामायण की असली कहानी को बदलने की कोशिश की है.

You might also like!


RAIPUR WEATHER