नई दिल्ली, 20 नवंबर अंतरराष्ट्रीय बाजार से पड़ रहे दबाव की वजह से घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख लगातार जारी है। आज सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं के भाव में शुरुआती कारोबार के दौरान जोरदार कमजोरी दर्ज की गई है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 2,350 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,570 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में आज भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी दर्ज की गई है। यह चमकीली धातु लगातार दूसरे दिन 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है।
कीमत में बदलाव होने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,30,680 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,30,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,19,790 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,19,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण यह चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,30,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,30,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,19,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,30,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,30,680 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,19,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,30,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,19,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,19,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,30,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,19,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,19,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,19,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,30,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,19,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में आज 24 कैरेट सोना 1,30,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,19,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Breaking News
- सहजन खाने के गुण: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सहजन
- राहुल ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने
- पेरू में 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
- उज्जैन में सात दिवसीय 68वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह आज से, केंद्रीय पर्यटन मंत्री करेंगे शुभारंभ
- ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह जाना चाहते थे पाकिस्तानी मंत्री, भारत सरकार ने नहीं दी इजाजत
- अमृतपाल को पंजाब ले जाने के लिए डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची पंजाब पुलिस की टीम
- अवैध खनन मामले में डीएमके के पूर्व मंत्री मूर्ति के आवास पर पुलिस की छापेमारी
- महासमुंद : बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर श्री विनय लंगेह
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण
- छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत यात्रा खर्च और खेल उपकरणों के लिए आर्थिक मदद
सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, 2,570 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ सोना







