Breaking News

Bisleri की बोतल खोलने से पहले जरा ठहरिए! पानी की जांच में निकली गड़बड़ी, कंपनी पर चलेगा मुकदमा


व्यापार 23 November 2026
post

Bisleri की बोतल खोलने से पहले जरा ठहरिए! पानी की जांच में निकली गड़बड़ी, कंपनी पर चलेगा मुकदमा

रविवार को फूड रेगुलेटर FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (Bisleri International Pvt Ltd) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई यानी मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है. वजह ये है कि जांच में कंपनी का पैकेज्ड पानी का सैंपल सेहत के लिए असुरक्षित पाया गया है. आम लोग अक्सर भरोसा करके बिसलेरी की बोतल उठा लेते हैं, लेकिन जब बड़े ब्रांड्स पर ही ऐसे सवाल खड़े हों, तो हर किसी को सतर्क होने की जरूरत है.

FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के परिसर से "पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (अदर दैन मिनरल वाटर)" का सैंपल लिया था. लैब जांच में यह सैंपल ब्रोमेट (bromate) की तय सीमा पर खरा नहीं उतरा और इसे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (FSS) एक्ट, 2006 के तहत असुरक्षित मान लिया गया.

कंपनी की अपील के बाद इस सैंपल को रेफरल फूड लैब में दोबारा भेजा गया. वहां भी यह सैंपल असुरक्षित निकला क्योंकि उसमें पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) मिले. अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों जैसे IARC और US EPA के मुताबिक ब्रोमेट को संभावित या संभवतः इंसान में कैंसर पैदा करने वाला तत्व माना जाता है. लैब की इन रिपोर्ट्स के बाद FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की हरी झंडी दे दी.

नहीं, FSSAI ने अभी यह साफ नहीं किया है कि बिसलेरी के पैकेज्ड पानी के किस खास वेरिएंट का सैंपल लैब जांच में फेल हुआ. रेगुलेटर ने यह जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है.

सख्ती सिर्फ बिसलेरी तक सीमित नहीं है. FSSAI ने कई अन्य कंपनियों के खिलाफ भी मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है और कुछ पर सीधा लाइसेंस सस्पेंड करने जैसा कड़ा कदम उठाया है.


You might also like!


RAIPUR WEATHER