Breaking News

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट से पहले न्यूजीलैंड की टीम में बड़ा बदलाव, मैट फिशर की टीम में एंट्री, टिकनर हुए बाहर


खेल 24 November 2026
post

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट से पहले न्यूजीलैंड की टीम में बड़ा बदलाव, मैट फिशर की टीम में एंट्री, टिकनर हुए बाहर

न्‍यूजीलैंड की टीम को भारत के खिलाफ क्राइस्‍टचर्च में खेले जाने वाले दूसरे टेस्‍ट से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर इस हफ्ते वेलिंगटन में ट्रेनिंग सेशन के दौरान हैमस्ट्रिंग में इंजरी की वजह से भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है।

बता दें कि न्यूजीलैंड के पेसर ब्लेयर टिकनर वेलिंगटन टेस्‍ट में बेंच पर थे। लेकिन, अब वह भारत के खिलाफ दूसरे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच की स्‍क्‍वॉड से बाहर हो गए हैं। टीम में उनकी जगह साथी तेज गेंदबाज मैट फिशर लेंगे, जिन्हें भारत के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे सीरीज में कुछ शानदार प्रदर्शन के बाद 14 खिलाड़ियों के ग्रुप में शामिल किया गया है।

फिशर ने वनडे सीरीज में छह विकेट लिए थे और अगर न्‍यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट अपनी बॉलिंग लाइन-अप में बदलाव करने का फैसला करता है, तो वह क्राइस्टचर्च मैच के लिए दावेदारी कर सकते हैं। वेलिंगटन में पहले टेस्ट के दौरान उनका बॉलिंग लाइन-अप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था, जिसकी वजह से भारतीय टीम ने एक पारी में ही 720 रन बना डाले थे। हालांकि मैच ड्रॉ रहा था।

.न्यूजीलैंड पहले से ही चोट की वजह से अहम ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर की सर्विस नहीं ले रही है और अब टिकनर के जाने से उनके पास एक और बॉलिंग ऑप्शन नहीं है, जो भारत के मजबूत बैटिंग ऑर्डर का सामना कर सके। वेलिंगटन में ड्रॉ के बाद न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग में दूसरा स्थान गंवा दिया और टीम क्राइस्टचर्च में जीत दर्ज करके फिर से टॉप-2 में आना चाहेगी। ऐसे में वह दूसरे टेस्‍ट में कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है

You might also like!


RAIPUR WEATHER