Breaking News

रोहित शर्मा से बेहतर है इस दिग्गज का जीत प्रतिशत, मुंबई इंडियंस का कप्तानी रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे


खेल 28 November 2026
post

रोहित शर्मा से बेहतर है इस दिग्गज का जीत प्रतिशत, मुंबई इंडियंस का कप्तानी रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 से पहले रोहित शर्मा को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंप दी है. करीब तीन साल बाद हिटमैन फ्रेंचाइजी की कमान संभालते नजर आएंगे. रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है. यही वजह है कि उन्हें टीम के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है. हालांकि, कप्तानी के आंकड़ों पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस के एक पूर्व कप्तान का जीत प्रतिशत रोहित से भी बेहतर रहा है.

यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन मुंबई इंडियंस के पहले कप्तान थे. उन्होंने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में टीम की अगुवाई की थी. इतना ही नहीं, उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2010 में पहली बार आईपीएल फाइनल तक का सफर तय किया था. ऐसे में आइए जानते हैं मुंबई के कप्तानों के जीत प्रतिशत और उनके रिकॉर्ड के बारे में.

इनमें कीरोन पोलार्ड, शॉन पोलॉक और जसप्रीत बुमराह के नाम शामिल हैं. हालांकि, इन खिलाड़ियों को बहुत कम मुकाबलों में कप्तानी करने का मौका मिला था. इसलिए इनके आंकड़ों की तुलना नियमित कप्तानों से करना सही नहीं होगा.

अगर कम से कम 10 मुकाबलों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की बात करें, तो सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के बाद हरभजन सिंह का नंबर आता है. हरभजन ने मुंबई इंडियंस के लिए 20 मैचों में कप्तानी की. इनमें टीम को 10 मुकाबलों में जीत और 10 में हार मिली.

You might also like!


RAIPUR WEATHER