व्यस्त दिनचर्या में थोड़ा सा योगासन करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं और मन शांत रहता है। ऐसा ही एक सरल योगासन है, जिसका नाम 'जानुशीर्षासन'। यह आसन तनाव कम करने के साथ शरीर को लचीला भी बनाता है। जानुशीर्षासन को अंग्रेजी में 'हेड-टू-नी पोज' कहा जाता है। इसमें एक पैर को मोड़कर घुटने के पास रखा जाता है और दूसरे पैर को पूरी तरह सीधा फैलाकर रखते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाया जाता है ताकि सिर घुटने की तरफ आए। यह आसन देखने में काफी आसान लगता है लेकिन यह शरीर के कई हिस्सों पर गहरा असर डालता है।
आयुष मंत्रालय ने इसके महत्व पर जोर दिया है। मंत्रालय के अनुसार, यह एक बैठकर किया जाने वाला योगासन है, जो शरीर को लचीला बनाने, रीढ़ और हैमस्ट्रिंग में खिंचाव लाने, पाचन सुधारने और तनाव कम करने में मदद करता है। यह यकृत (लीवर) और किडनी को सक्रिय करता है, मानसिक शांति प्रदान करता है और पीठ दर्द में राहत देता है। जानुशीर्षासन करने से पेट का मांसपेशियों पर दवाब पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया सुधरती है और कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं। महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों में भी फायदा पहुंचता है। यह आसन शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने में बहुत कारगर है। यह पीठ की मांसपेशियों, हैमस्ट्रिंग (जांघ के पिछले हिस्से) और कूल्हों को खींचता है, जिससे इन हिस्सों में जकड़न दूर होती है। नियमित अभ्यास से कमर दर्द में आराम मिलता है और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
मानसिक रूप से यह आसन बहुत शांतिदायक है। सिर नीचे की तरफ झुकने से दिमाग में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। मन एकाग्र होता है और रोजाना करने से नींद भी अच्छी आती है। शुरुआत में इसको किसी योग विशेषज्ञ की सलाह पर ही करें और इस बात का विशेष ध्यान रहे कि अगर आपकी हाल ही में कोई सर्जरी हुई है या फिर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आप इसको करने से थोड़ा परहेज करें या फिर करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Breaking News
- राज्यपाल डेका ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- केंद्र ने गोवा सरकार और कोचीन पोर्ट प्राधिकरण के साथ पेंशन को आसान बनाने के लिए समझौता किया
- केंद्रीय गृह मंत्री शाह से सांसद पांडेय ने की मुलाकात
- शराब की प्लास्टिक पैकिंग सेहत के लिए सुरक्षित है या नहीं : हाईकोर्ट
- हनुमान जयंती 2026: प्रसाद के लिए घर पर मोतीचूर के लड्डू कैसे बनाएं? जानें रेसिपी
- पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच बड़ी राहत, सरकार ने पेट्रोकेमिकल उत्पादों को किया ड्यूटी फ्री
- प्रधानमंत्री मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
- वीमेंस चैंपियंस लीग: आर्सेनल और बायर्न म्यूनिख सेमीफाइनल में
- शेयर बाजार में कोहराम, पहले घंटे में ही निवेशकों को लगी 9.17 लाख करोड़ की चपत
- केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि 19 राज्यों में 9.25 करोड़ किसान पहचान पत्र बनाए गए हैं।
पाचन सुधारे और तनाव भगाए, जानुशीर्षासन को अपने रूटीन में करें शामिल
.jpg)

.jpg)




