Realme 16 5G स्मार्टफोन 2 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी इसे कुछ मार्केट में पहली ही लॉन्च कर चुकी है। फोन की खासियत है कि इसके बैक साइड में एक मिरर दिया गया है। भारत का यह पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें शीशा लगा होगा। इसे "सेल्फी मिरर" कहा जा रहा है। अगर यूजर्स पीछे वाले कैमरा से सेल्फी क्लिक कर रहे हैं तो वे कैमरा सेंसर के पास लगे इस मिमर में अपने आपको देख पाएंगे। इससे उन्हें एक अंदाजा लग जाएगा कि सेल्फी कैसी आ रही है। इस कारण इसे सेल्फी मिरर नाम दिया गया है। जनवरी, 2026 में वियतनाम समेत कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के बाद अब यह भारत में एंट्री के लिए तैयार है।
बैक कैमरे के साथ लगा होगा शीशा
Realme 16 5G अपने पिछले मॉडल से काफी अलग है। इसमें एक हॉरिजॉन्टल कैमरा बार है, जो पिछले पैनल के ऊपरी हिस्से तक फैला हुआ है। पिल-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल में तीन लेंस हैं। इसके बगल में ही एक अनोखा सेल्फी मिरर लगा है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके लिए एक खास माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिसमें इस डिवाइस के खास स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन से जुड़ी जानकारी दी गई है। सेल्फी मिरर कुछ और नहीं बल्कि एक साधारण मिरर यानी शीशा है। इसका इस्तेमाल शीशा के तौर पर किया जा सकेगा।
फोन में मिलेगी 7000mAh की बैटरी
Realme 16 5G में 6.57 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। फोन 8.1mm पतला होगा। इसका वजन 183 ग्राम होगा। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। यह इसके पिछले मॉडल Realme 15 जैसी ही है। इसमें 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी छह साल तक अच्छी हालत में रहेगी। कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट लगा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए 6,050 वर्ग मिलीमीटर के हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी लगा होगा। इसे धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP69 रेटिंग दी गई है। फोटोग्राफी के लिए, इस डिवाइस में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फोन Android 16 पर चलेगा, जिसमें Realme UI 7.0 पहले से ही इंस्टॉल होगा। उम्मीद है कि कंपनी इसके साथ तीन साल के लिए Android OS अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। उम्मीद है कि Realme 16 5G Flipkart पर दो कलर ऑप्शन Air Black और Air White में आएगा।क्या है इनोवेशन?
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पिछले कई सालों में कोई बड़ी इनोवेशन देखने को नहीं मिला है। अगर आप इसे इनोवेशन समझ रहे हैं तो ये इनोवेशन नहीं बल्कि एक गिमिक है। हालांकि, यूजर्स को फोन में कुछ नया देखने को मिलेगा।