दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज की मां सुवर्णलता का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 29 मार्च की सुबह बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर के सामने आते ही फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और कई हस्तियों ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने भी इस खबर पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि प्रकाश राज की माता के निधन की खबर सुनकर उन्हें बेहद दुख हुआ है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए प्रकाश राज और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
बताया जा रहा है कि प्रकाश राज की मां उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं और उन्होंने अपने परिवार के बीच शांतिपूर्वक दुनिया को अलविदा कहा। इस खबर के बाद परिवार के करीबी और रिश्तेदार उनके घर पहुंच रहे हैं और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सुवर्णलता का अंतिम संस्कार 30 मार्च की शाम को बेंगलुरु में किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों के शामिल होने की संभावना है, जो दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
Breaking News
- राज्यपाल डेका ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- केंद्र ने गोवा सरकार और कोचीन पोर्ट प्राधिकरण के साथ पेंशन को आसान बनाने के लिए समझौता किया
- केंद्रीय गृह मंत्री शाह से सांसद पांडेय ने की मुलाकात
- शराब की प्लास्टिक पैकिंग सेहत के लिए सुरक्षित है या नहीं : हाईकोर्ट
- हनुमान जयंती 2026: प्रसाद के लिए घर पर मोतीचूर के लड्डू कैसे बनाएं? जानें रेसिपी
- पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच बड़ी राहत, सरकार ने पेट्रोकेमिकल उत्पादों को किया ड्यूटी फ्री
- प्रधानमंत्री मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
- वीमेंस चैंपियंस लीग: आर्सेनल और बायर्न म्यूनिख सेमीफाइनल में
- शेयर बाजार में कोहराम, पहले घंटे में ही निवेशकों को लगी 9.17 लाख करोड़ की चपत
- केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि 19 राज्यों में 9.25 करोड़ किसान पहचान पत्र बनाए गए हैं।
मां के निधन से टूटे प्रकाश राज, कई हस्तियों ने संवेदनाएं व्यक्त की







