Breaking News

रायपुर में फिर चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

post

रायपुर में फिर चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

रायपुर । शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। टिकरापारा इलाके में हाल ही में कारोबारी की हत्या के बाद अब गोकुल नगर में एक और गंभीर वारदात सामने आई है, जहां एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आवेश खान नाम का युवक घर लौट रहा था, तभी कासिम उर्फ अम्मू ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने सरेराह आवेश के सीने पर वार किया और मौके से फरार हो गया।

घटना की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को आरोपी की पहचान में मदद मिली है। टिकरापारा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER