नई दिल्ली, 19 अप्रैल । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
बिरला ने एक्स पर कहा, "भगवान परशुराम जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, इस पावन अवसर पर हम भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें और एक न्यायपूर्ण, सशक्त एवं मूल्य आधारित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। भगवान श्री हरि से प्रार्थना है कि अक्षय तृतीया पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए तथा हर घर में खुशहाली और सकारात्मकता का संचार करे।"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनसे हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा मिलती है। उनका आशीर्वाद सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से आलोकित करे। अक्षय तृतीया पर्व हमें सत्कर्म, दान और सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। यह अवसर हर किसी के जीवन में सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। सभी को अक्षय फल की प्राप्ति हो, यही कामना है।
अमित शाह ने कहा कि धर्मरक्षा और न्यायप्रियता के प्रतीक भगवान परशुराम से देशवासियों के कल्याण की कामना करता हूं। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीनव में सुख-शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य लाए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वे हमारे लिए ज्ञान और पराक्रम के प्रतीक हैं। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से आप सबका का जीवन साहस, विद्या और विवेक से परिपूर्ण हो।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारी प्रार्थना है कि आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि न्याय और धर्म की प्रतिमूर्ति भगवान श्री परशुराम की कृपा और आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे, सबका मंगल और कल्याण हो, यही प्रार्थना है।
Breaking News
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
- बौद्धिक संपदा का सम्मान: सर्वाधिकार (Copyright) और साहित्य
- बॉडीगार्ड ने अजमेर दरगाह की अफरा-तफरी के दौरान शाहरुख के शांत रहने की याद दिलाई
- असंख्य तारे व सूर्य फिर भी अंतरिक्ष क्यों दिखता है डार्क? जानें दिन में नीला और रात में काला क्यों होता है आकाश
- आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराया
- भारत और मिस्र ने रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
- नारियल पानी पीने के 5 जबरदस्त फायदे
- ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी तेज होने से होर्मुज जलडमरूमध्य में तनावपूर्ण गतिरोध और गहरा गया है।
- ब्रिटेन की संसद ने तंबाकू और वेप्स विधेयक पारित किया, जिसके तहत 17 वर्ष और उससे कम उम्र के बच्चों को सिगरेट बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
लोकसभा अध्यक्ष , प्रधानमंत्री व अन्य ने भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं


.jpg)





