नई दिल्ली, 22 अप्रैल । चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर ‘आतंकवादी’ कहे जाने के विषय को गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है।
चुनाव आयोग के अधिकारी सूत्रों ने आज इसकी जानकारी दी। तमिलनाडु में संवाददाता सम्मेलन में खरगे ने प्रधानमंत्री को कथित तौर पर ‘आतंकवादी’ कहा था।
भारतीय जनता पार्टी ने मामले को गंभीर बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष की प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी की तीखी आलोचना की थी। इस मुद्दे पर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के नेतृत्व में आज चुनाव आयोग से मिला था। दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने आतंकवादी नहीं कहा बल्कि उनका अर्थ था कि वे राजनेताओं को डरा रहे हैं।
Breaking News
- प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग का खरगे को नोटिस
- अमेरिकी राजदूत ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा-आतंक पर अमेरिका, भारत की जनता के साथ
- इस्पात मंत्रालय स्टील क्षेत्र पर 27 अप्रैल को करेगा खुली चर्चा, पंजीकरण शुरू
- विवेकानंद स्कूल में दिया गया तीन दिवसीय एआई और रोबोटिक्स प्रशिक्षण
- 24 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 64 पदों पर होगी सीधी भर्ती
- नेपाल में १०० रुपए से अधिक के सामान खरीद पर लगाए जा रहे कस्टम ड्यूटी हटाने का निर्देश
- कोपा इटालिया: इंटर मिलान ने दो गोल से पिछड़कर कोमो को 3-2 से हराया, फाइनल में जगह बनाई
- एआरएसडी और श्री गुरु नानक देव कॉलेज की टी-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत
- कोरबा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला फूंका
- विशेषज्ञ ने अमेरिका में एचआईवी संबंधी पद से इस्तीफा दिया, ट्रंप के वैश्विक स्वास्थ्य दृष्टिकोण की आलोचना की
प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग का खरगे को नोटिस






.jpg)
