नई दिल्ली, 22 अप्रैल । भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियाे गाेर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले वर्ष 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए आज कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत की जनता के साथ खड़ा है।
राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा, "पहलगाम में हुए भयानक हमले की पहली बरसी पर, हम उन निर्दोष पीड़ितों को याद करते हैं और उनके शाेकाकुल परिवारों के साथ, उनकी स्मृतियाें का सम्मान करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत की जनता के साथ खड़ा है।"
उल्लेखनीय है कि साल 2025 में आज के ही दिन 22 अप्रैल को पहलगाम (कश्मीर) की बेसरन घाटी में लश्कर-ए-तैयबा एवं टीआरएफ के आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछ कर सुनियोजित तरीके 26 लोगों की नृशंस हत्या की थी। यह हमला धर्म के आधार पर निशाना बनाकर, सांप्रदायिक अशांति फैलाने के लिए किया गया था।
Breaking News
- प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग का खरगे को नोटिस
- अमेरिकी राजदूत ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा-आतंक पर अमेरिका, भारत की जनता के साथ
- इस्पात मंत्रालय स्टील क्षेत्र पर 27 अप्रैल को करेगा खुली चर्चा, पंजीकरण शुरू
- विवेकानंद स्कूल में दिया गया तीन दिवसीय एआई और रोबोटिक्स प्रशिक्षण
- 24 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 64 पदों पर होगी सीधी भर्ती
- नेपाल में १०० रुपए से अधिक के सामान खरीद पर लगाए जा रहे कस्टम ड्यूटी हटाने का निर्देश
- कोपा इटालिया: इंटर मिलान ने दो गोल से पिछड़कर कोमो को 3-2 से हराया, फाइनल में जगह बनाई
- एआरएसडी और श्री गुरु नानक देव कॉलेज की टी-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत
- कोरबा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला फूंका
- विशेषज्ञ ने अमेरिका में एचआईवी संबंधी पद से इस्तीफा दिया, ट्रंप के वैश्विक स्वास्थ्य दृष्टिकोण की आलोचना की
अमेरिकी राजदूत ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा-आतंक पर अमेरिका, भारत की जनता के साथ






.jpg)
