जांजगीर-चांपा, 20 अप्रैल। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सभी परियोजनाओं के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज परियोजना जांजगीर के सिवनी एवं बम्हनीडीह, नवागढ़ के नगारीडीह पामगढ़ के ससहा के आंगनबाड़ी केंद्रों में "बाल मैत्री कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में केंद्रों में उपस्थित बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न बाल मैत्री गतिविधियों से हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को कहानियों और कविताओं के माध्यम से केंद्र के प्रति आकर्षित किया। इस अवसर पर "सुपोषण की परी" गतिविधि मुख्य आकर्षण रही, जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बच्चों और उनकी माताओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खान-पान (संतुलित आहार) के महत्त्व के बारे में विस्तार से समझाया। पोषण पखवाड़ा के बच्चो को भ्रमण करा के सामाजिक सहभागिता को बताया गया, पोषण रैली निकाला गया, पोषण और बाल विवाह रोकथाम के शपथ दिलाया गया, बच्चो को बालगीत कराया गया। इस विशेष सत्र में बड़ी संख्या में पालकों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य न केवल बच्चों का मनोरंजन करना है, बल्कि समाज में कुपोषण के प्रति जागरूकता फैलाना और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना भी है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को विशेष पूरक पोषण आहार का वितरण किया गया। इस दौरान सेक्टर पर्यवेक्षक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
Breaking News
- 25 बड़े समझौते: भारत–दक्षिण कोरिया रिश्ते पहुंचे नई ऊंचाई पर
- आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग का स्वागत किया
- आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स की दमदार जीत, लखनऊ को 54 रन से हराकर शीर्ष पर कायम
- कोरबा में खाद्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, राशन वितरण में देरी को लेकर कांग्रेस का धरना
- गौरेला पेंड्रा मरवाही : गुरुकुल छात्रावास में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल से मिलेगा आवेदन पत्र
- ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
- हॉकी इंडिया ने सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 36 खिलाड़ियों का किया चयन
- विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के लिए 'ड्राई-डे' घोषित
- एक ही काउंटर पर सारा काम, मुख्य डाकघर में अव्यवस्था से लोग परेशान
आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम का हुआ आयोजन





.jpeg)
.jpeg)
