नई दिल्ली/चंडीगढ़, 25 अप्रैल। भारतीय हॉकी के दिग्गज और 1968 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उन्होंने ज़िरकपुर में अंतिम सांस ली।
हॉकी इंडिया ने उनके निधन की पुष्टि की। हॉकी इंडिया के मुताबिक गुरबक्स सिंह ग्रेवाल 1968 मेक्सिको सिटी ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसने देश के लिए कांस्य पदक जीता था। वह भारतीय हॉकी इतिहास के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल रहे, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
उनकी एक खास उपलब्धि यह भी रही कि उन्होंने उसी ओलंपिक में अपने भाई बलबीर सिंह ग्रेवाल के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह दुर्लभ अवसर था जब दो सगे भाई एक साथ ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बने।
खेल जीवन के बाद भी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल ने हॉकी से अपना जुड़ाव बनाए रखा। उन्होंने वेस्टर्न रेलवे में वरिष्ठ खेल अधिकारी के रूप में कार्य किया और इस दौरान कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान कर रेलवे हॉकी टीम में शामिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें राजस्थान के खिलाड़ी भी शामिल थे।
सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद मुंबई में रहते हुए उन्होंने खेल प्रशासन में भी सक्रिय योगदान दिया। वह मुंबई हॉकी एसोसिएशन के मानद सचिव के रूप में जुड़े रहे और हॉकी के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाई।
उनके निधन से भारतीय हॉकी जगत में शोक की लहर है और खेल प्रेमियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
Breaking News
- मुख्यमंत्री की तत्परता से हरकत में आया प्रशासन: जरूरतमंद तक पहुँची राहत
- नवा तरिया’ से बढ़ेगी महिला समूहों की आजीविका, जल संरक्षण के साथ होगा आय संवर्धन : सीईओ
- लोक धुनों की गूंज में सराबोर हुआ “युवा फेस्ट-2026”, नृत्य ने बांधा समां
- वैचारिक दिवालियापन का शिकार है आम आदमी पार्टीः बांसुरी स्वराज
- Jio लाया नया यूथ और गेमिंग प्लान, Fancode Snapchat Plus के फ़ायदों के साथ
- डार्लिंग 4K री-रिलीज़ ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस
- भारत और अमेरिका ने रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
- सिग्नेचर ग्लोबल ने डेवलपमेंट पाइपलाइन को विस्तार देने के लिए गुरुग्राम में 1.28 एकड़ ज़मीन खरीदी
- विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने तुवालु के मंत्री हमोआ होलोना के साथ बातचीत की
- खस की खुशबू से बदली तकदीर, परखंदा बना महिला सशक्तिकरण और हरित विकास का मॉडल
ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन







