नई दिल्ली, 28 अप्रैल ।डेनमार्क के हॉर्सेंस में खेले जा रहे उबर कप फाइनल्स में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम का अभियान चीन के खिलाफ 0-5 की हार के साथ समाप्त हो गया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने मजबूत स्थिति के बावजूद मैच गंवा दिया, जिससे भारत के लिए वापसी के रास्ते बंद हो गए।
भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत मेजबान डेनमार्क से 2-3 की हार के साथ की थी, लेकिन इसके बाद यूक्रेन को 4-1 से हराकर उम्मीदें जगाई थीं। हालांकि, 16 बार की चैंपियन चीन के खिलाफ टीम को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।
सिंधु की हार से टूटा भारत का मनोबल
पहले एकल मुकाबले में पीवी सिंधु ने दुनिया की नंबर-2 खिलाड़ी वांग झी यी के खिलाफ शानदार शुरुआत की। निर्णायक गेम में 18-12 की बढ़त लेने के बावजूद सिंधु मैच को अपने नाम नहीं कर सकीं और 16-21, 21-19, 19-21 से हार गईं। इस हार से चीन ने 1-0 की बढ़त बना ली।
युगल और अन्य एकल मुकाबलों में भी निराशा
पहले युगल मुकाबले में प्रिया कोंजेंगबाम और श्रुति मिश्रा की जोड़ी को विश्व नंबर-1 लियू शेंग शू और तान निंग के खिलाफ 11-21, 8-21 से हार का सामना करना पड़ा।
इसके बाद दूसरे एकल में इशारानी बरुआह ने टोक्यो ओलंपिक चैंपियन चेन यूफेई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर चूक के कारण 22-20, 21-13 से हार गईं, जिससे चीन ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।
दूसरे युगल में ट्रीसा जॉली और काविप्रिया सेल्वम ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन लुओ शू मिन और झांग शू शियान की जोड़ी के खिलाफ 10-21, 21-12, 19-21 से हार गईं।
तीसरे एकल में देविका सिहाग ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन लय बरकरार नहीं रख सकीं और शू वेन जिंग के खिलाफ 21-19, 17-21, 10-21 से हार गईं।
थॉमस कप में पुरुष टीम से उम्मीदें
अब सभी की नजरें भारतीय पुरुष टीम पर होंगी, जो बुधवार को थॉमस कप में चीन से भिड़ेगी। भारत, जो 2022 का चैंपियन है, ने ग्रुप ए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
भारत और चीन दोनों ग्रुप में शीर्ष स्थान पर हैं और बुधवार को होने वाला मुकाबला ग्रुप विजेता का फैसला करेगा।
Breaking News
- स्पष्टीकरण- यदि अमेरिकी राष्ट्रपति अक्षम हो जाते हैं तो कौन कार्यभार संभालेगा?
- पं.एशिया में बदल रहे समीकरण? मास्कों में पुतिन से मिले अब्बास अराघची, बोले- हमारी पार्टनरशिप हुई गहरी
- कोरिया : ’शासकीय आवास पर प्रशासन की सख्ती- अवैध कब्जा हटाकर मकान कराया खाली’
- केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा के लिए चुने गए अन्वेषा और रुद्राक्ष
- बिश्केक में राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री की अहम मुलाकात, क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा
- संयुक्त राष्ट्र के मंच से बोले रूसी दूत, ‘ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हम ईरान के साथ, नियंत्रण का उसे पूरा अधिकार’
- दिल्ली में फिक्स्ड कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन निर्माण को चुनौती वाली याचिका खारिज
- शंभू रेलवे ट्रैक बम धमाके में चार गिरफ्तार, हथियार व गोला बारूद बरामद
- विवादों से घिरी 'डॉन 3', सामने आया फरहान अख्तर का बयान
- हम टी-20 महिला विश्व कप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे : नैट सिवर-ब्रंट
उबर कप फाइनल्स: भारत को चीन से 0-5 की करारी हार, टूर्नामेंट से बाहर







