Breaking News

इन्वेस्ट इंडिया ने 2025-26 के दौरान 6.1 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक के निवेश में मदद की: डी.पी.आई.आई.टी.


देश 30 April 2026
post

इन्वेस्ट इंडिया ने 2025-26 के दौरान 6.1 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक के निवेश में मदद की: डी.पी.आई.आई.टी.

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्‍यापार विभाग-डी.पी.आई.आई.टी. ने आज कहा है कि इन्वेस्ट इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 6 दशमलव एक अरब अमरीकी डॉलर से अधिक के निवेश को भारत में स्थापित करने में मदद की है, जो भारत के निवेश तंत्र में वैश्विक विश्वास को दर्शाता है।
 
 
नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए, विभाग के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने कहा कि ये निवेश 14 राज्यों में फैले हुए हैं और इनसे 31 हजार से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। श्री भाटिया ने कहा कि कुल निवेश मूल्य का लगभग 42 प्रतिशत यूरोपीय देशों से आया है, जो इस क्षेत्र के साथ मजबूत होते आर्थिक संबंधों को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि अमरीका, जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की निरंतर भागीदारी भारत के नियामक ढांचे में व्यापक अंतरराष्ट्रीय विश्वास को दर्शाती है, जबकि ब्राजील, न्यूजीलैंड और कनाडा जैसे उभरते स्रोत निवेश आधार की विविधता को उजागर करते हैं। श्री भाटिया ने बताया कि देश में निवेश की गति नीतिगत स्पष्टता, संस्थागत प्रतिबद्धता और वैश्विक निवेशकों के बीच बढ़ते विश्वास से प्रेरित है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER