काठमांडू, 30 अप्रैल । नेपाल के हिमालयी क्षेत्र रोल्पा में गुरुवार को एक जीप लगभग 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। रुकुम से जलजला की ओर जा रही इस जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने पर 17 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस टीम को राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है।
रोल्पा के डीएसपी वीरेन्द्र वीर विश्वकर्मा के मुताबिक रुकुम से जलजला की ओर जा रही बोलेरो जीप (लु १ ज 4167) सड़क से करीब 800 मीटर नीचे जा गिरी। जीप में सवार सभी 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी यात्री वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले वार्षिक मेले में शामिल होने के लिए जलजला जा रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम को सक्रिय किया गया और बचाव कार्य जारी है।
हालांकि, नेटवर्क की समस्या के कारण घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है। पुलिस टीम से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
Breaking News
- भारत दक्षिण कोरिया: समझ, सहयोग और साझेदारी
- नेपाल के रोल्पा जिले में जीप दुर्घटनाग्रस्त, सभी १७ यात्रियों की मौत
- केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमालयी क्षेत्र में जलवायु के अनुकूल सड़कों की आवश्यकता पर बल दिया
- इन्वेस्ट इंडिया ने 2025-26 के दौरान 6.1 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक के निवेश में मदद की: डी.पी.आई.आई.टी.
- EC ने मतगणना केंद्रों में अनाधिकृत प्रवेश को समाप्त करने के लिए फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू की
- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के साथ विभिन्न प्रमुख योजनाओं की अध्यक्षता की
- केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारतीय सेना के अधिकारियों से की मुलाकात
- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने कहा कि वह प्रत्येक भारतीय मुसलमान के लिए हज को सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है
- सरकार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा ‘क्वांटम एआई’ निवेश योजना पर वायरल हो रहे दावे का खंडन किया
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर लोगों को दी शुभकामनाएं
नेपाल के रोल्पा जिले में जीप दुर्घटनाग्रस्त, सभी १७ यात्रियों की मौत







