सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हिमालयी क्षेत्र में जलवायु के अनुकूल सड़कों का आधारभूत ढांचे की आवश्यकता पर बल दिया है। श्री गडकरी ने आज नई दिल्ली में भूस्खलन-रोधी पहाड़ी सड़कों के लिए उपायों पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक सुरक्षा और स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण शुरू करने से पहले ढलान स्थिरीकरण को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। श्री गडकरी ने पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षित, निर्बाध और टिकाऊ राजमार्गों के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।







