Breaking News

आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों की गणना आरंभ


देश 02 May 2026
post

आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों की गणना आरंभ

आंध्र पदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के अंतर्गत मकान सूची क्रम और मकानों की गणना आरंभ हो गई। यह कार्य इन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में स्वगणना के 15 दिन की नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद शुरू हुआ है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि यह कार्य 30 मई 2026 तक जारी रहेगा। इसके अंतर्गत प्रशिक्षित गणनाकर्ता घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।

 इस बीच, स्वगणना की सुविधा नगर-निगम क्षेत्र दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, मेघालय और झारखंड में भी शुरू हो गई है। यह सुविधा ऑन लाईन रूप से 15 मई तक रहेगी। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक घर-घर जाकर जानकारी ली जाएगी। उधर, बिहार में स्वगणना की 15 दिन की अवधि कल समाप्त हो गई। आज से राज्य में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण गणना आरंभ होगी जो 31 मई तक चलेगी।

स्वगणना सुविधा जनगणना 2027 में पहली बार शुरू की गई है। इसे आम जनता का भारी समर्थन मिला है। इस सुविधा का अधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर तकरीबन 82 लाख परिवारों ने लाभ उठाया है।  यह पहल जनगणना कार्यों के डिजिटलीकरण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER