बलरामपुर, 02 मई । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र के भुताही गांव में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। भीषण गर्मी में नदी में नहाने गए बच्चों के साथ यह हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया।
सामरी पाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुताही गांव में शुक्रवार की शाम 5 वर्षीय और 6 वर्षीय दोनों बच्चे अपने कुछ साथियों के साथ दोपहर बाद करीब 3 से 4 बजे के बीच गांव के समीप बह रही नदी में नहाने पहुंचे थे। गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे पानी में उतरे, लेकिन खेल-खेल में वे गहरे हिस्से में चले गए। देखते ही देखते दोनों बच्चे पानी में डूबने लगे। साथ मौजूद अन्य बच्चों ने जब यह देखा तो घबराकर शोर मचाया और गांव की ओर भागकर लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिना देर किए नदी में उतरकर बच्चों को तलाशना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों मासूमों की मौत हो चुकी थी।
घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चों की हालत देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरा माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे ग्राम पंचायत सबाग और भुताही के रहने वाले थे।
सूचना मिलने पर सामरी पाठ थाना प्रभारी विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आज शनिवार को आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।
इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर आंख नम है और लोग इस हादसे को लेकर स्तब्ध हैं।
Breaking News
- पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए 165 काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त
- नेपाल के बनेपा में चण्डेश्वरी जात्रा उत्सव की धूम
- धूं-धूंकर जल रहा सोनहत जंगल, वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
- गुजरात में उर्वरक क्षेत्र में आयात प्रतिस्थापन और वीजीआरसी में आदिवासी पर्यटन के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
- नेपाल के राष्ट्रपति ने तीन और अध्यादेश जारी किये
- प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लेह में बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन की सराहना की।
- पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने अतिरिक्त मतगणना और पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की।
- पूर्व एफ1 ड्राइवर और पैरालिंपियन एलेक्स ज़ानार्डी का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- इजरायली हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों को निशाना बनाया गया, कई लोग मारे गए और घायल हुए।
- मोस कीर्ति वर्धन सिंह न्यूयॉर्क में आईएमआरएफ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
बलरामपुर : नदी में डूबे दो मासूम, नहाने गए थे साथ, गांव में पसरा मातम







