लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए चार संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है। लोकसभा से भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल को निचले सदन के 30 सदस्यों वाली अनुमान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोकसभा के 15 और राज्यसभा के 7 सदस्यों वाली लोक उपक्रम समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद बैजयंत पांडा करेंगे।
श्री बिरला ने लोकसभा से कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस समिति में लोकसभा के 15 और राज्यसभा के 7 सदस्य शामिल हैं। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति की अध्यक्षता लोकसभा से भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे।
इसमें लोकसभा के 20 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल हैं। इन समितियों का कार्यकाल इस महीने की 1 तारीख से अगले साल 30 अप्रैल तक रहेगा।







