भिलाई l मजदूर दिवस पर सनातन धर्म परिषद के संयोजन में
भिलाई के सुपेला स्थित कॉफी हाउस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का
मुख्य उद्देश्य श्रमशील महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना था। इस अवसर पर भिलाई
नगर निगम के अंतर्गत संचालित एसआरएलएम (SRLM) केंद्र में कार्यरत लगभग 100 महिलाओं को
सम्मानित किया गया।
आयोजक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
वाय. राजेन्द्र कुमार राव व प्रदेश अध्यक्ष सुरज साहू ने जानकारी देते हुए
बताया कि कार्यक्रम में विधायक रिकेश सेन (वैशाली नगर), विधायक
देवेन्द्र यादव (भिलाई नगर), सर्व समाज कल्याण समिति अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह
(छोटू),समाजसेवी नगर पालिक निगम मिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू , एम के साहू
समाजसेवी जिला पंचायत सभापति दुर्ग श्रीमती श्रद्धा पुरेन्द्र साहू, नगर निगम PRO तिलेश्वर
साहू, श्रीमती दिव्या भसीन एवं अधिवक्ता श्रीमती तुलसी साहू की
गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर समाजसेवी प्रीतिबाला साहू का जन्मदिन मनाया
गया। मानव अधिकार संगठन से अध्यक्ष जितेंद्र हासवानी, उपाध्यक्ष
जे. सूफी रूमी एवं महासचिव डी. मोहन राव उपस्थित रहे। प्रभात वेलफेयर सोसायटी से
श्रीमती अनिता वर्मा एवं राजेश साहू ने भी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम
में खेल एवं युवा क्षेत्र से कराटे एसोसिएशन के प्रतिनिधि—नेशनल मेडलिस्ट एवं कोच
गिरी राव, श्री .पी. राजू, राम कुमार पांडे, मांधी सोनी, भारत
साहू, श्रवण साहू, शुभाष सोनी, कु. विधि मिश्रा, कु. काजल बेहरा एवं अमस्कान्त
तिवारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
नगर
पालिक निगम से स्वास्थ्य अधिकारी के.के. सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सनातन
धर्म परिषद के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों में पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारी
अध्यक्ष वाय. राजेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष जगदीश देशमुख, राष्ट्रीय महासचिव शिवम त्रिवेदी, राष्ट्रीय सचिव शिव शंकर अग्रवाल,
प्रदेश अध्यक्ष सूरज साहू, प्रदेश महासचिव
राजेश हरमुख, प्रदेश उपाध्यक्ष कुशल साहू, प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष
नवनील तिवारी, प्रदेश संयोजक नागेन्द्र दुबे, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी, गीतांजलि कौशिक, प्रदेश सचिव श्रीमती यामिनी हस्मुख,
सह-कोषाध्यक्ष कबीर साहू एवं विधि प्रमुख शहीरा शंकर साहू की सक्रिय
भागीदारी रही।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्रम की गरिमा, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर
प्रकाश डाला। सभी अतिथियों ने एसआरएलएम केंद्र से जुड़ी महिलाओं के कार्यों की
सराहना करते हुए उन्हें समाज की प्रेरणा बताया।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों का भी
विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं सम्मानित महिलाओं के प्रति
आभार व्यक्त किया।







