बलरामपुर, 02 मई। बलरामपुर जिले के डूमरखी गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सरपंच के कुएं में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। महिला बीते दो दिनों से लापता थी, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।
जिले के ग्राम डूमरखी में शनिवार सुबह एक महिला का शव कुएं में मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना सरपंच के कुएं की बताई जा रही है, जहां सुबह ग्रामीणों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
मृतका की पहचान डूमरखी के पुरान पारा निवासी लखपतिया (उम्र लगभग 50 वर्ष), पति सूदन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, महिला बीते गुरुवार से घर से लापता थी और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। अचानक कुएं में शव मिलने से परिवार और ग्रामीण स्तब्ध हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई। मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है।
इस संबंध में बलरामपुर कोतवाली प्रभारी टीआई भापेंद्र साहू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
फिलहाल, घटना के बाद गांव में शोक और आशंका का माहौल बना हुआ है।
Breaking News
- पूर्व एफ1 ड्राइवर और पैरालिंपियन एलेक्स ज़ानार्डी का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- इजरायली हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों को निशाना बनाया गया, कई लोग मारे गए और घायल हुए।
- मोस कीर्ति वर्धन सिंह न्यूयॉर्क में आईएमआरएफ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
- पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: मतगणना के लिए ईसीआई ने कसी सुरक्षा, 165 अतिरिक्त पर्यवेक्षक तैनात
- नि:शुल्क वेटलिफ्टिग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 6 मई से
- बलरामपुर : नदी में डूबे दो मासूम, नहाने गए थे साथ, गांव में पसरा मातम
- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मई की भीषण गर्मी को लेकर घबराहट की कोई जरूरत नहीं होने का आश्वासन दिया है।
- कर्नाटक में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा, 3 मई को ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन
- हैदराबाद योग महोत्सव में 6,000 लोगों की उपस्थिति दर्ज हुई, 2026 के भारतीय नव वर्ष से पहले एशिया में रिकॉर्ड बनाया।
- संयुक्त राष्ट्र समिति ने अफगान शरणार्थियों के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा की जा रही दमनकारी कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की।
बलरामपुर : कुएं में मिला लापता महिला का शव, दो दिन से थी गायब, जांच में जुटी पुलिस







