नई दिल्ली, 19 मई। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। आज पेट्रोल और डीजल के दाम में लगग 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। नई दरें लागू हो गई हैं।
इंडियन ऑयल के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 91.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 94 पैसे महंगा होकर 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा 96 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है, जबकि डीजल का भाव 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे महंगा होकर 104.49 रुपये और डीजल 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि इस नई बढ़ोतरी से ठीक तीन दिन पहले शुक्रवार को सरकार ने देशभर में पेट्रोल-डीजल दोनों की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया था।
Breaking News
- टी-20 मुंबई लीग के लिए ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स की टीम घोषित, अगुवाई करेंगे शार्दुल ठाकुर
- सुशासन तिहार : जनसमस्या निवारण शिविरों में जरूरतमंदों को मिल रही सहायक सामग्री और योजनाओं का लाभ
- वैज्ञानिकों ने कोशिकाओं का ‘शुगर कोड’ डिकोड किया, कैंसर और इम्यून संकेतों का किया खुलासा
- दवाई दुकानें आज बंद, 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल पर
- नेपाली संसद में बालेन्द्र सरकार की कार्यशैली पर सत्तारूढ़ दल के सांसद ने जताया विराेध
- क्या भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का तलाक़ हो रहा है? सच सामने आया
- डीजीसीए ने अपने अधिकारियों की उपस्थिति में एयर इंडिया के बोइंग 787 के ईंधन नियंत्रण स्विचों का ओईएम-स्तरीय निरीक्षण करने का आदेश दिया है।
- शीर्ष कमांडर का कहना है कि नाटो होर्मुज मिशन के लिए कोई योजना नहीं बना रहा है।
- कमजोर वैश्विक संकेतों और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले।
- डाक अदालत में आज सुलझेंगी ग्राहकों की समस्याएं
पेट्रोल, डीजल के दाम में 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा, नई दरें लागू







