नई दिल्ली, 23 मई। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को एक बार फिर बढ़ोतरी की है। पेट्रोल के दाम में 87 पैसे लीटर और डीजल के भाव में 91 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत एक रुपये प्रति किलो बढ़ गई हैं। नई दरें आज से लागू हो गई है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ अब 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल का भाव 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
तेल एवं विपणन कंपनियों ने पिछले 9 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में तीसरी बार इजाफा किया है। पेट्रोल, डीजल के दाम में 15 मई के बाद से यह तीसरी बढ़ोतरी है। सरकारी तेल कंपनियों ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण बढ़ी ऊर्जा कीमतों का बोझ धीरे-धीरे उपभोक्ताओं पर डालना शुरू कर दिया है। 15 मई को कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। उसके बाद 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम 90 पैसे लीटर बढ़ाये गये थे। कुल मिलाकर, ईंधन की कीमतों में लगभग 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतें 1 रुपये प्रति किलो बढ़ गई हैं। इस बदलाव के बाद दिल्ली में सीएनजी अब 81.09 रुपये प्रति किलो मिलेगी। वहीं, पिछले 10 दिनों में सीनएनजी की कीमत में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले सरकार ने 15 मई को सीएनजी के दाम 2 रुपये और फिर 18 मई को 1 रुपये बढ़ाए थे।
Breaking News
- सुप्रीम कोर्ट में चुनौती के बीच 'त्रि-भाषा सूत्र' के समर्थन में उतरे शिक्षाविद
- भारतीय भाषाएं राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना की आधारशिला : श्रीनिवास वरखेड़ी
- न्यूजीलैंड टेस्ट के लिए आयरलैंड टीम घोषित, एंड्रयू बालबर्नी बने कप्तान
- पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 6 रुपये हुआ सस्ता, पड़ोसी देश में भारत से कितना महंगा बिक रहा है तेल
- पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलावों की घोषणा, आयुष्मान भारत से 6 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ
- फसल उत्पाद को मिला सुरक्षा कवच, चिंता हुई कम
- तारे या गैलेक्सी..दोनों में फर्क कैसे पहचानें? डिफ्रैक्शन स्पाइक्स से दूर होगी उलझन
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : किरण देव
- ट्रंप प्रशासन ने ग्रीन कार्ड प्रक्रिया में बदलाव किया; अब आवेदक अपने गृह देशों से आवेदन कर सकेंगे।
- सुशासन तिहार 2026: जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से ग्रामीणों में बढ़ा विश्वास
पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे हुआ महंगा, नई दरें लागू
.jpg)






