वाशिंगटन, 25 मई । अमेरिका से शांति समझौते के तहत ईरान सैद्धांतिक रूप से परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार हो गया है। इस समझौते में अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के निपटान का प्रावधान शामिल किया गया है। ईरान ने मध्यस्थ देशों और वार्ताकारों से इसके लिए सहमति जता दी है। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह दावा किया है।
सीबीएस न्यूज और अल जजीरा की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और ईरान अंतिम समझौते की दिशा में काफी आगे बढ़ गए हैं। ईरान सैद्धांतिक रूप से ऐसे सौदे पर सहमत हो गया है, जिसमें अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के निपटान का प्रावधान है। दोनों देशों के बीच सिद्धांतों पर भी व्यापक सहमति बन गई है।
इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। उन्होंने वार्ताकारों से कहा है कि समय अमेरिका के पक्ष में है। इसलिए समझौते के लिए जल्दबाजी न करें। इससे पहले शनिवार को मध्य पूर्व के नेताओं के साथ बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ शांति समझौता काफी हद तक तय हो चुका है। कुछ शर्तों पर बातचीत चल रही है। इस बीच व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने संकेत दिया है कि समझौते को अंतिम रूप देने में कुछ दिन लग सकते हैं।
Breaking News
- छग में स्थानीय आम-उप चुनाव की तैयारी पूरी, नगरीय निकायों में 240 एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों में 392 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में
- पूर्व IAS निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लेकिन जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे
- करिश्मा कपूर आगामी वेब सीरीज ब्राउन में एक तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के नए अवतार में नजर आएंगी ।
- छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक 26 मई को
- मप्र के मुख्यमंत्री पहुंचे धार की ऐतिहासिक भोजशाला, मां वाग्देवी के दर्शन कर की पूजा
- जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत का दौरा करेंगे।
- यूनिटी कप के लिए 17 खिलाड़ियों के साथ लंदन पहुंची भारतीय फुटबॉल टीम
- महाराष्ट्र के लालिंग घाट पर तीन वाहनों की टक्कर में छह की मौत, 26 घायल
- भारत डर फैलाने का जोखिम नहीं उठा सकता, अर्थव्यवस्था मजबूत : सीतारमण
- खुले में मांस-मछली बेचने और गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना
ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी का दावा-ईरान परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार







