कोलकाता, 05 जून । बांग्लादेश में हादी उस्मान की हत्या में कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की कथित संलिप्तता को लेकर किए गए विवादित दावे पर ममता बनर्जी के खिलाफ अब कोलकाता पुलिस मुख्यालय लाल बाजार में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने यह शिकायत दर्ज कराई है।
गुरुवार रात को अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से साइबर अपराध शाखा में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत सौंपी गई। संगठन ने उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी और उदाहरणात्मक कार्रवाई की मांग की है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रचूड़ गोस्वामी ने शिकायत में आरोप लगाया कि गत मंगलवार को धर्मतल्ला स्थित वाई चैनल से दिए गए बयान के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा है। इस बयान से पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।संबंधित बयान को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को तत्काल जांच करनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने अपने धरना मंच से दावा किया था कि बांग्लादेश में हादी की हत्या के बाद हत्यारे भारत की सीमा में घुसकर पश्चिम बंगाल आए, जिसके बाद उन्हें पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने इशारे-इशारे में कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को सारी जानकारी थी। इस संबंध में ममता बनर्जी के खिलाफ एक प्राथमिकी पहले ही सिलीगुड़ी में दर्ज की गई है।
Breaking News
- कोरिया : ’पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन अभियान तेज, दूरस्थ अंचल तक मिले जानकारी’
- 16 जून को मानसून बस्तर से हाेते हुए छत्तीसगढ़ में करेगा प्रवेश
- परीक्षाओं में गंभीर धोखाधड़ी का नामजद आरोपित और कांग्रेस नेता शुचिता का ढोंग रच रहे : भाजपा
- विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी स्कूल में विधायक लता उसेंडी ने किया वृक्षारोपण
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना जन आंदोलन : नितिन नवीन
- खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी
- फिल्म 'बंदर' की ईशा देओल ने की जमकर तारीफ
- iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp का नया अपडेट! चैट्स को मैनेज करना होगा पहले से ज्यादा आसान
- स्टॉक मार्केट में ऑरिएट ट्रेड की निराशाजनक शुरुआत, फ्लैट लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
- दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट: गरज के साथ बारिश की संभावना; कल मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है
ममता बनर्जी के खिलाफ हिंदू महासभा ने दर्ज कराई शिकायत







