दिल्ली। अवैध कब्जे वाली जगह पर पाकिस्तान चुनाव का स्वांग रच रहा है, जिसको लेकर भारत ने उसे जमकर सुनाया. पाकिस्तान के इस प्लान का कड़ा विरोध जताते हुए भारत ने कहा कि पाकिस्तान अपने अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को जल्द खाली कर दे. शुक्रवार को विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि गिलगित-बाल्टिस्तान में 7 जून को होने वाले तथाकथित 'आम चुनाव' पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र में कराए जा रहे हैं. तथाकथित गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा की स्थापना 2009 में हुई थी और इसमें कुल 33 सीटें हैं, जिनमें 24 सामान्य सीटें, महिलाओं के लिए छह आरक्षित सीटें और टेक्नोक्रेट और पेशेवरों के लिए तीन आरक्षित सीटें शामिल हैं.
विदेश मंत्रालय ने भारत के लंबे समय से चले आ रहे रुख को दोहराते हुए कहा, 'जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के संपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश, जिनमें तथाकथित गिलगित-बाल्टिस्तान भी शामिल है, 1947 में जम्मू और कश्मीर के भारत में पूर्ण, कानूनी और अपरिवर्तनीय विलय के परिणामस्वरूप भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं.' भारत ने पाकिस्तान पर क्षेत्र में गंभीर चिंताओं से ध्यान हटाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया, जिसमें कथित मानवाधिकार उल्लंघन, राजनीतिक दमन, आर्थिक शोषण और मौलिक स्वतंत्रता से वंचित करना शामिल है. सरकार ने कहा कि इस तरह की कोशिश से क्षेत्र की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आ सकता और न ही इससे क्षेत्र पर पाकिस्तान के नियंत्रण को वैधता मिल सकती है. भारत ने साफ कहा कि इस्लामाबाद इस तथ्य को छिपा नहीं सकता कि वह भारतीय क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा करना जारी रखे हुए है.
Breaking News
- नीमधा पहुंचे CM साय, सुशासन तिहार में हुए शामिल
- एमसीबी : संकट की घड़ी में शासन बना संबल,प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को 12 लाख रुपये की राहत राशि स्वीकृत
- कुशालपुर चौक इंडियन कॉफी हाउस में मिली गंदगी, निगम ने वसूला जुर्माना
- पुतिन का कहना है कि PM मोदी के दौर में भारत पर प्रतिबंध लगाने की धमकियां उलटी पड़ेंगी
- ईरानी विदेश मंत्रालय का Lebanese राष्ट्रपति पर पलटवार, बयान पर जताई नाराजगी
- नेपाल के विदेश मंत्री खनाल ने विजय चौथाईवाले से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा
- रूसी राष्ट्रपति ने भारत में सुखोई Su-57 स्टील्थ विमान और संयुक्त उत्पादन का प्रस्ताव रखा है।
- अब बुलेट ट्रेन परियोजना से भी जुड़ेगा पश्चिम बंगाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुभेंदु संग की बैठक
- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का 7 जून को एक दिवसीय रायपुर प्रवास
- वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर
भारत ने लगाई फटकार, पाकिस्तान अपने अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को जल्द खाली कर दे







