नई दिल्ली, 10 जून । अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के हमले की खबर की वजह से ग्लोबल मार्केट में एक बार फिर निराशा का माहौल बन गया है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करते रहे। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली होती हुई नजर आ रही है।
ईरान द्वारा अमेरिका के अपाचे चॉपर को मार गिराने और खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला करने की खबर की वजह से वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान दबाव का माहौल बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,386.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 250.84 अंक यानी 0.97 प्रतिशत टूट कर 25,678.82 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 106.44 अंक यानी 0.21 प्रतिशत फिसल कर 50,765.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 145.87 अंक यानी 1.43 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 10,227.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 183.16 अंक यानी 0.75 प्रतिशत लुढ़क कर 24,433.06 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 8,203.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। एशियाई बाजार में गिफ्ट निफ्टी 145.50 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,330 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 86.12 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,832.77 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 886.63 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 64,530 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.04 प्रतिशत फिसल कर 4,970.90 अंक के स्तर तक गिर गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 348.01 अंक यानी 4.30 प्रतिशत फिसल कर 7,748.92 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 614.16 अंक यानी 1.37 प्रतिशत टूट कर 44,090.28 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 303.90 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,262 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.64 प्रतिशत लुढ़क कर 1,574.01 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,986.66 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
Breaking News
- सहूलियत, सम्मान और सेहत... हर घर नल से बदली जिंदगी
- एमसीबी : उमरवाह में सुशासन तिहार का भव्य समापनरू हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में समस्याओं का हुआ समाधान
- एमसीबी : युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आईटीआई में प्रवेश का सुनहरा अवसर - 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
- US के पांचवें बेड़े पर IRGC के ड्रोन हमले के बाद बहरीन में दूसरी बार हवाई हमले के सायरन बजे
- 'PM मोदी मालदीव के सबसे दोस्ताना पीएम हैं': पूर्व राष्ट्रपति नशीद
- पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिये अग्निमित्रा पाल ने कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना
- नालंदा विश्वविद्यालय ने मंगोलिया में किए दो अहम समझौते, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिलेगी नई गति
- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन और एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के लिए आज से विशेष पंजीयन अभियान
- कार खड़े ट्रक से टकराई, कार सवार की मौत
- प्रधानमंत्री मोदी ने 12 वर्षों में बिना रुके देशसेवा की, वह भारत के लिए भगवान का वरदान हैं : शिवराज सिंह चौहान
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव







