ओस्लो, 15 जून । नॉर्वे में शाही परिवार की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट के बड़े बेटे मारियस बोर्ग होइबी को यौन अपराधों से जुड़े एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद सोमवार को चार साल जेल की सजा सुनाई गई। अदालत ने होबी के खिलाफ लगाए गए चार आरोपों में से दो में उन्हें दोषी ठहराया, जबकि दो अन्य आरोपों से बरी कर दिया। अदालत के फैसले के अनुसार ये मामले उन महिलाओं से जुड़े थे जो कथित रूप से सो रही थीं या किसी कारणवश विरोध करने की स्थिति में नहीं थीं। आरोप है कि ये अपराध 2018 और 2024 के बीच हुए थे। इसके अलावा, होइबी को कई अन्य आरोपों का भी सामना करना पड़ा, जिनमें हमला, नशीली दवाओं से जुड़े अपराध और अदालत द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन शामिल था। हालांकि, होइबी ने गंभीर आरोपों से इनकार किया, लेकिन उन्होंने कुछ कम गंभीर अपराधों, जैसे नशीली दवाओं से संबंधित उल्लंघनों और कानूनी आदेशों के उल्लंघन को स्वीकार किया था।
यह मामला नॉर्वे में व्यापक चर्चा का विषय बना रहा क्योंकि होइबी, मेटे-मैरिटके सबसे बड़े बेटे हैं। होबी का जन्म क्राउन प्रिंसेस की प्रिंस हाकोनसे शादी से पहले के एक रिश्ते से हुआ था। हालांकि होइबी के पास कोई शाही उपाधि नहीं है और वे आधिकारिक शाही दायित्व नहीं निभाते हैं, फिर भी शाही परिवार से उनके संबंध के कारण मुकदमे पर देशभर की नजर बनी रही।
यह मुकदमा कई सप्ताह तक चला, जिसमें अदालत ने कई शिकायतकर्ताओं की गवाही सुनी और प्रस्तुत साक्ष्यों की विस्तृत जांच की। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए होइबी को चार वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।
Breaking News
- कोरिया : ’जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य-जिला खाद्य अधिकारी’
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पुनर्वासित दो जोड़ों सहित 17 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
- रायपुर में टीबी एवं फेफड़ों के कैंसर की प्रारंभिक जांच सेवाओं के एकीकरण पर राज्यस्तरीय बैठक आयोजित
- इम्तियाज अली ने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की कहानी को लेकर तोड़ी चुप्पी
- आर्चरी वर्ल्ड कप में भारत का डबल गोल्ड: धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम अनिल मोहोड ने रचा इतिहास
- पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद से उछला शेयर बाजार, निवेशकों को 9.01 लाख करोड़ का मुनाफा
- दिल्ली मेट्रो मार्गों पर मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता परीक्षण में जियो और एयरटेल आगे, एमटीएनएल और वोडाफोन -आइडिया पिछड़े
- करीब 2 करोड़ रुपये कीमत में पेश हो सकती है यह लग्जरी कार
- नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस के बड़े बेटे को चार साल की जेल
- लोकतंत्र और मीडिया की भूमिका पर मंथन, नारद जयंती समारोह संपन्न
नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस के बड़े बेटे को चार साल की जेल







