अंताल्या (तुर्किये), 15 जून । भारतीय तीरंदाजी टीम ने आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-3 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। भारतीय जोड़ी धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम अनिल मोहोड ने रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में विश्व नंबर-1 दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि धीरज ने पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग में भी स्वर्ण जीतकर भारत को दोहरी सफलता दिलाई। भारतीय तीरंदाजी संघ ने उक्त जानकारी सोमवार को एक बयान में दी।
रिकर्व मिक्स्ड टीम फाइनल में भारतीय जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया। भारत ने इससे पहले डेनमार्क, अमेरिका और जर्मनी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
यह उपलब्धि भारत के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि 2021 के बाद पहली बार भारत ने किसी वर्ल्ड कप चरण में रिकर्व मिक्स्ड टीम स्वर्ण पदक जीता है।
इसके बाद धीरज बोम्मादेवरा ने पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व फाइनल में दक्षिण कोरिया के ली वू सियोक को 7-3 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ वह 2021 के बाद वर्ल्ड कप स्तर पर पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए।
धीरज का यह प्रदर्शन भारतीय तीरंदाजी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने टीम और व्यक्तिगत दोनों वर्गों में स्वर्ण जीतकर अपनी विश्वस्तरीय क्षमता साबित की।
भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि भारतीय तीरंदाजी के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।
संघ के मानद महासचिव वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि चयन प्रक्रिया और राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का असर अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर साफ दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 का आयोजन 9 से 14 जून तक तुर्किये के अंताल्या में किया गया।
Breaking News
- कोरिया : ’जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य-जिला खाद्य अधिकारी’
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पुनर्वासित दो जोड़ों सहित 17 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
- रायपुर में टीबी एवं फेफड़ों के कैंसर की प्रारंभिक जांच सेवाओं के एकीकरण पर राज्यस्तरीय बैठक आयोजित
- इम्तियाज अली ने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की कहानी को लेकर तोड़ी चुप्पी
- आर्चरी वर्ल्ड कप में भारत का डबल गोल्ड: धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम अनिल मोहोड ने रचा इतिहास
- पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद से उछला शेयर बाजार, निवेशकों को 9.01 लाख करोड़ का मुनाफा
- दिल्ली मेट्रो मार्गों पर मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता परीक्षण में जियो और एयरटेल आगे, एमटीएनएल और वोडाफोन -आइडिया पिछड़े
- करीब 2 करोड़ रुपये कीमत में पेश हो सकती है यह लग्जरी कार
- नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस के बड़े बेटे को चार साल की जेल
- लोकतंत्र और मीडिया की भूमिका पर मंथन, नारद जयंती समारोह संपन्न
आर्चरी वर्ल्ड कप में भारत का डबल गोल्ड: धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम अनिल मोहोड ने रचा इतिहास







