नई दिल्ली, 16 जून । घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर तक लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में खरीदारों ने बढ़त बना ली। पहले डेढ़ घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.51 प्रतिशत और निफ्टी 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
शुरुआती डेढ़ घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ट्रेंट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस, एचडीएफसी लाइफ, आयशर मोटर्स और इंटर ग्लोब एविएशन के शेयर 0.19 प्रतिशत से लेकर 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 0.08 प्रतिशत से लेकर 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 3,041 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,294 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 747 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 19 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 11 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 262.44 अंक की तेजी के साथ 76,526.77 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार चढ़ाव होने लगा। लिवाली के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 76,702.33 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 76,443.34 अंक तक गोता भी लगाया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले डेढ़ घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:45 बजे सेंसेक्स 392.56 अंक की बढ़त के साथ 76,656.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 70 अंक उछल कर 23,923.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी को सपोर्ट से निफ्टी बढ़ कर 23,972.75 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली शुरू हो जाने पर यह 23,888.20 अंक के स्तर तक गिर भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच निफ्टी शुरुआती डेढ़ घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:45 बजे 113.75 अंक की मजबूती के साथ 23,967.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 736.38 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,264.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 231 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,853.90 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।
Breaking News
- कोरिया : ’किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन के लिए कृषि, राजस्व और खाद्य विभाग मिलकर करें पहल-कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव’
- जैविक खेती से गांव होंगे समृद्ध, किसान बनेंगे आत्मनिर्भर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से लैस होगी पुलिस, अपराध विवेचना में वैज्ञानिक साक्ष्यों पर जोर
- हर iPhone यूजर की बड़ी उलझन! Apple Maps बेहतर या Google Maps? जानें किसे इस्तेमाल करना आसान
- देउवा दंपति दो महीने के भीतर नेपाल लौटकर जांच में सहयोग करने को तैयार
- रूस का दावा- ब्रिटिश यॉट को रोकने के लिए उसके युद्धपोत ने चलाईं चेतावनी गोलियां
- नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मालवाहक सेवाएं शुरू, चेन्नई से आई पहली कार्गो फ्लाइट
- गुजरात की तीन महानगर पालिकाओं को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को नमन
- थूथुकुडी हार्बर बीच पर लाल समुद्री शैवाल बहकर आ जाता है, जिससे पर्यटक आकर्षित होते हैं।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले







