सूरत, 17 जून। गुजरात की सूरत, जामनगर और वडोदरा महानगर पालिका के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी भरे संदेश के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और संबंधित महानगर पालिका परिसरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सबसे पहले जामनगर महानगर पालिका में बम होने संबंधी धमकी भरा ई-मेल मिला। सूचना मिलते ही महानगर पालिका भवन को तत्काल खाली कराया गया और पुलिस, बम निरोधक दस्ता तथा डॉग स्क्वॉड की टीमों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।
इसी तरह वडोदरा और बाद में सूरत महानगर पालिका की मुख्य कचहरी को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूरत में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने निगम भवन, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के परिसर की गहन जांच की।
घटना के चलते निगम कर्मचारियों और कामकाज के लिए पहुंचे नागरिकों में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल देखने को मिला। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
सूरत साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी भरा ई-मेल किसने और कहां से भेजा है। फिलहाल सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच जारी है।
Breaking News
- कोरिया : ’किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन के लिए कृषि, राजस्व और खाद्य विभाग मिलकर करें पहल-कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव’
- जैविक खेती से गांव होंगे समृद्ध, किसान बनेंगे आत्मनिर्भर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से लैस होगी पुलिस, अपराध विवेचना में वैज्ञानिक साक्ष्यों पर जोर
- हर iPhone यूजर की बड़ी उलझन! Apple Maps बेहतर या Google Maps? जानें किसे इस्तेमाल करना आसान
- देउवा दंपति दो महीने के भीतर नेपाल लौटकर जांच में सहयोग करने को तैयार
- रूस का दावा- ब्रिटिश यॉट को रोकने के लिए उसके युद्धपोत ने चलाईं चेतावनी गोलियां
- नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मालवाहक सेवाएं शुरू, चेन्नई से आई पहली कार्गो फ्लाइट
- गुजरात की तीन महानगर पालिकाओं को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को नमन
- थूथुकुडी हार्बर बीच पर लाल समुद्री शैवाल बहकर आ जाता है, जिससे पर्यटक आकर्षित होते हैं।
गुजरात की तीन महानगर पालिकाओं को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी







